फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vegetable and Flower Exhibition closing in Agra

आगरा: मंडलीय पुष्प, शाक-भाजी प्रदर्शनी का समापन, 946 प्रतिभागी हुए शामिल

Sun, 21 Feb 2021 07:17 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Feb 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
Vegetable and Flower Exhibition closing in Agra
शाक-भाजी प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला

आगरा के ताज व्यू गार्डन में आयोजित मंडलीय पुष्प, शाक-भाजी प्रदर्शनी का रविवार को समापन हो गया। प्रदर्शनी में 946 प्रतिभागी शामिल हुए। 3276 किस्म के फल, फूल और सब्जी प्रदर्शित की गई। इसमें से 875 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया, जिसमें से 305 को प्रथम, 296 को द्वितीय और 210 को तृतीय पुरस्कार दिया गया। 64 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार मिला। 

विज्ञापन


उद्यान अधीक्षक एसके वर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को उन्नत किस्म के सब्जी की खेती और बागवानी की जानकारी दी गई। किसानों को पंजीकृत भी किया गया है, जिसका वह विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पा सकेंगे। उप निदेशक उद्यान कौशल कुमार नीरज ने बताया कि आलू महोत्सव में 27 स्टोल लगाई गई, जिसमें देश भर से आलू की 123 किस्मों का प्रदर्शन किया गया। किसानों को उन्नत बीज और वैज्ञानिक ढंग से खेती करने के बारे में जानकारी भी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed