{"_id":"6acd53ba987f2281d7079854","slug":"veeru-act-for-exam-results-student-climbs-water-tank-to-demand-a-pass-agra-news-c-364-1-ag11024-135538-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रिजल्ट के लिए वीरू बने छात्र, टंकी से उठाई पास करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रिजल्ट के लिए वीरू बने छात्र, टंकी से उठाई पास करने की मांग
विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़े छात्र
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर में सोमवार को हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। बीए-एलएलबी प्रथम वर्ष की परीक्षा में फेल पांच-छह छात्र शोले फिल्म की तर्ज पर पानी की टंकी के ऊपर चढ़ गए। आरोप लगाया कि परीक्षा में पाठ्यक्रम के बाहर से प्रश्न पूछे गए। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं की गई बल्कि घोषित परिणामों में उन्हें फेल कर दिया गया। कुलसचिव के आश्वासन के बाद छात्र टंकी से नीचे उतर आए। इस दौरान करीब एक-डेढ़ घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
सोमवार दोपहर आगरा कॉलेज के विधि के करीब एक दर्जन छात्र विश्वविद्यालय पहुंचे। घटनाक्रम दोपहर करीब 12 बजे का है। छात्रों का आरोप है कि कई बार चक्कर लगाने के बाद भी विवि प्रशासन उनकी समस्या का समाधान नहीं कर रहा। गुस्साए करीब 5-6 छात्र लगभग 12.30 बजे विवि परिसर में स्थित पानी की विशाल टंकी के ऊपर चढ़ गए और रिजल्ट में सुधार न होने तक नीचे नहीं आने का ऐलान कर दिया। छात्रों के टंकी पर चढ़े होने की जानकारी पर करीब आधे घंटे बाद पुलिस भी आ गई। विवि प्रशासन प्रतिनिधि और पुलिस के बार-बार कहने पर भी छात्र नीचे आने को तैयार नहीं थे। बाद में पुलिस ने साथ आए अन्य छात्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच वार्ता कराई। कुलसचिव अजय मिश्रा ने परीक्षा में हुई गलती में सुधार कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद टंकी पर चढ़े छात्र नीचे उतर आए। हालांकि, इसके बाद भी कई छात्र विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन करते रहे। विद्यार्थियों की मांग है कि परीक्षा परिणाम में हुई गड़बड़ी की जांच कराकर उसमें सुधार कराया जाए।
यह है आरोप
छात्र प्रवीण चौधरी ने बताया कि जून में हुई बीए-एलएलबी प्रथम वर्ष की परीक्षा में कई विषयों के प्रश्नपत्रों में गड़बड़ी थी। आरोप है कि परीक्षा में राजनीति विज्ञान के 7 से 8 प्रश्न गलत आए थे तो इतिहास में पाठ्यक्रम से बाहर के सवाल पूछे गए। छात्र सचिन ने बताया कि वे कई बार विश्वविद्यालय के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। मजबूरी में टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करना पड़ा।
विज्ञापन
कराएंगे जांच
छात्रों की शिकायतें मिली हैं। जांच कराकर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। - अजय मिश्रा, कुलसचिव, विश्वविद्यालय

12jjrp10- बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संव- फोटो : Archive