{"_id":"5e31bdc78ebc3e4aec6803f1","slug":"vasant-panchmi-mainpuri-news-agr427017258","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की हुई पूजा अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की हुई पूजा अर्चना
विज्ञापन
29एमएनपी-22-बसंत पंचमी पर सरसों के खेत में आनंद लेते बच्चे
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। वसंत पंचमी पर बुधवार को भी जिले में पूजा अर्चना व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिरों में जहां हवन कार्यक्रम हुए तो वहीं विद्यालयों में माता सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। कई स्थानों पर वसंत पंचमी का त्योहार बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा।
शहर के मोहल्ला अवधनगर स्थित लाल मठिया में भक्तों ने हवन यज्ञ किया। यहां गोपाल चंदेल, डॉ. संजीव मिश्रा, प्रभाकर गुप्ता, राघवेंद्र सिंह चौहान, अशोक गुप्ता आदि ने हवन में आहुतियां दीं। डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मां सरस्वती की पूजा की गई। प्रबंध निदेशक अशोक यादव व स्टाफ के सदस्यों ने पीले रंग के वस्त्रों में पीले फूलों व पीले चंदन से मां सरस्वती का पूजन किया। प्रधानाचार्य देवकी नंदन खारिया, उप प्रधानाचार्या परमजीत कौर आदि मौजूद रहे।
बच्चों को बांटा खीर का प्रसाद
दन्नाहार। वसंत पंचमी पर्व पर प्राथमिक स्कूल भटानी प्रथम पर शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक में सभी ने माता सरस्वती की वंदना की। प्रधानाध्यापक चंद्रभान सिंह चौहान, प्रधान संजीव चौहान, रामदीन राठौर, शिव प्रताप सिंह, वेद प्रताप सिंह, रणवीर सिंह ने भी अपने विचार रखे। बच्चों ने सरसों के खेत में पहुंचकर पीले फूूलों के बीच आनंद उठाया।
विज्ञापन
छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली
करहल। वसंत पंचमी पर विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में ज्ञान की देवी मां सरस्वती के पूजन के साथ कई कार्यक्रम हुए। स्थानीय सीआरएस स्कूल में जन जागरूकता रैली निकाली जिसे राज्यमंत्री सुभाषचंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में स्कूल प्रबंध कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, मैनेजर रविंद्र कुमार, संस्थापक सुघर सिंह, सतेंद्र कुमार मौजूद रहे।