{"_id":"5cf1fcc5bdec220752496eb9","slug":"varanasi-agra-air-india-flight-will-remain-closed-for-45-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा आने वाले पर्यटकों के सामने फिर से मुश्किल, 45 दिनों तक बंद रहेगी एयर इंडिया की फ्लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा आने वाले पर्यटकों के सामने फिर से मुश्किल, 45 दिनों तक बंद रहेगी एयर इंडिया की फ्लाइट
Sat, 01 Jun 2019 09:49 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 01 Jun 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया
आगरा के टूर ऑपरेटरों और यहां आने वाले पर्यटकों के सामने फिर से मुश्किल आ गई है। एयर इंडिया की दिल्ली-वाराणसी-आगरा-खजुराहो फ्लाइट 15 जून से आगरा नहीं आएगी। वाराणसी से आगरा आने वाली और यहां से सीधे खजुराहो जाने वाली यह फ्लाइट 45 दिनों तक बंद रहेगी।
एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई-405/406 का संचालन तो होगा, लेकिन इसके रूट से केवल आगरा को हटाया गया है। वाराणसी और खजुराहो में यह उड़ान जारी रहेगी। दिल्ली से वाराणसी होते हुए उड़ान को सीधे खजुराहो भेजा जाएगा।
वाराणसी से आगरा तक रेल और बस रूट के मुकाबले हवाई उड़ान पर्यटक पसंद कर रहे थे, वहीं खजुराहो तक यह फ्लाइट फुल चल रही थी, लेकिन अब उड़ान बंद होने से पर्यटकों को परेशान होना पड़ेगा। एयर इंडिया ने 31 जुलाई तक आगरा में उड़ान बंद होने की घोषणा की है।

Trending Videos
15 जून से एयर इंडिया की उड़ान दिल्ली से सीधे वाराणसी जाएगी और वहीं से खजुराहो चली जाएगी। आगरा में यह उड़ान दोपहर 1.55 बजे खजुराहो रवाना होती है, जो 2.40 बजे यानी 45 मिनट में खजुराहो पहुंचती है।
एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर राजीव सिंह ने बताया कि हमें वाराणसी-आगरा उड़ान के 15 जून से 31 जुलाई तक बंद रहने की सूचना दी गई है। कुछ परिचालन संबंधी दिक्कतें हैं, जिसके बाद उड़ान अगस्त में फिर शुरू हो सकती है।

आगरा एयरपोर्ट पर बढ़े 75.8 फीसदी यात्री
आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर मार्च के महीने में 2527 यात्रियों ने उड़ान का इस्तेमाल किया, जबकि बीते साल मार्च में केवल 1496 यात्री आए थे। साल 2018-19 में खेरिया हवाई अड्डे पर यात्रियों की संख्या 21,738 रही है, जबकि 2017-18 में महज 12,343 यात्री ही आए थे।
जयपुर-आगरा उड़ान के शुरू होने के कारण यात्रियों की संख्या में बीते साल से 75.8 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। इस साल आगरा में 724 विमान आए, जबकि बीते साल इनकी संख्या 452 थी। यात्रियों की संख्या बढ़ने के बाद भी एयर लाइंस कभी भी आगरा में उड़ान बंद कर रही है।
पूर्व में जयपुर आगरा उड़ान को 5 महीने बंद रखा गया और अब फिर से आगरा में ही उड़ान बंद हो रही है। अन्य शहरों में यह आती रहेगी।