फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Varaha temple bathed in bright lights on the birth anniversary of Lord Varaha

सतरंगी रोशनी में नहाया वराह मंदिर

Wed, 31 Aug 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Varaha temple bathed in bright lights on the birth anniversary of Lord Varaha
सोरोंजी। भगवान वराह की जयंती पर मंगलवार की देर सायं भगवान वराह की महाआरती उतारी गई। पूरे मंदिर परिसर में भव्य साज सज्जा की गई। पूरा मंदिर सतरंगी रोशनी में नहाया रहा। देर रात्रि तक श्रद्घालु भगवान वराह के दर्शन को उमड़े।
विज्ञापन

भगवान वराह के दिव्य रूप के दर्शन करने के लिए देर रात तक श्रद्धालु पहुंचते रहे। भगवान वराह व गंगा मैया के जयकारों से रात भर मंदिर परिसर गुंजायमान होता रहा। सेवायत पंडित नरेश त्रिगुणायत ने भगवान वराह की महाआरती उतार कर भजन संध्या का शुभारंभ कराया। श्रद्धालु भजन गायकों ने धरणीधर को दिल में बसा कर तो देखो दुनिया को मन से हटाकर तो देखो, श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारे हे नाथ नारायण वासु देवा, सारे तीरथ बार बार सोरों तीरथ एक बार आदि भजन गाए। देर रात तक श्रद्धालु ने भजनों पर नृत्य किया। मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्याम वराह मंदिर, मुरली मनोहर मंदिर में भी उत्सव मनाया गया। कासगंज गेट स्थित वराह मूर्ति को भी भव्यता से सजाया गया। इस अवसर पर देवप्रकाश तिवारी, मुनीन्द्र चौधरी, जयप्रकाश दुबे, डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित, डॉ. एनडी मौर्य, अशोक तिवारी, कैलाश मिश्र, शिव वैंदल, संजय दुबे, बृजेश उपाध्याय, आदित्य दुबे, शरद पांडेय, हर्षित पाराशरी, गोविंद तिवारी, उत्कर्ष उपाध्याय, मनोज भारद्वाज, अखिलेश तिवारी, अमित मिश्रा सभासद, देवेंद्र दुबे, राकेश पांडेय, ओम शिव तिवारी, कमल नयन वशिष्ठ, नरेश उपाध्याय, ऋषभ भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed