फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vande Bharat will run between Agra and Banaras PM Modi will flag off

Vande Bharat Train: आगरा और बनारस के बीच दौड़ेगी वंदे भारत, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Mon, 16 Sep 2024 09:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Sep 2024 09:15 AM IST
सार

आगरा से बनारस के बीच का सफर रफ्तार से भरा रहेगा। इन दो शहरों के बीच वंदे भारत का संचालन होगा। पीएम मोदी आज वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे। 
 

विज्ञापन
Vande Bharat will run between Agra and Banaras PM Modi will flag off
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : संवाद

विस्तार

शहरवासियों को चौथी वंदे भारत की सौगात सोमवार को मिल जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली शुभारंभ करेंगे। आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 से यह गाड़ी शाम 4:15 बजे वाराणसी के लिए रवाना होगी। आगरा में रेल राज्य मंत्री रबनीत सिंह बिट्टू हरी झंडी दिखाएंगे। चौथी वंदे भारत भगवा रंग की होगी। इसके पहले तीन अलग-अलग वंदे भारत आगरा कैंट पहुंचेंगी।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 20175-20176 आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस का विधिवत शुभारंभ होगा। आगरा कैंट पर होने वाले समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि और उत्तर मध्य रेलवे के जीएम उपेंद्र सिंह सहित अन्य अफसर शामिल होेंगे।
विज्ञापन


यह गाड़ी आगरा से चलकर शाम 5:05 बजे टूंडला, शाम 6:05 बजे इटावा, 7:50 बजे कानपुर और 11:55 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी रात 12:30 बजे आगरा के लिए रवाना की जाएगी, जो सुबह 8 बजे आगरा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीन वंदे भारत पहुंचेंगी आगरा कैंट
समारोह में शामिल होने के लिए 4 से 5 कोच की तीन वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा रही हैं। यह वंदे भारत ट्रेनें टूंडला, कानपुर और वाराणसी से लोगों को लेकर आएंगी। समारोह में प्रतिभाग के बाद यह लोग बनारस वंदेभारत से वापस जाएंगे। आगरा से 200 स्कूली बच्चे भी वंदे भारत में सवार होकर टूंडला तक जाएंगे। बच्चों को वापस आगरा लाने के लिए रेलवे ने नौ कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है। इन्हें बस से लाया जाएगा।


संचालन की तिथि हो सकती है घोषित
आगरा-बनारस वंदे भारत के शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन संचालन की तारीख घोषित नहीं की गई है। समारोह में रेल मंत्री इसकी घोषणा कर सकते हैं। रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य राजकुमार शर्मा का कहना है कि वंदे भारत ट्रेनों के संचालन से यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ी है। इस ट्रेन के चलने से काशी विश्वनाथ के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के अलावा इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने वाले अधिवक्ता और वादकारियों को भी बड़ा लाभ मिलेगा। नियमित चलने वाली वंदे भारत का स्टॉपेज प्रयागराज भी होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed