फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vande Bharat took seven and a half hours Himsagar Express took this much time to reach passengers got upset

Railway News: वंदे भारत साढ़े सात घंटे, हिमसागर एक्सप्रेस को पहुंचने में लगा इतना समय...यात्री हो गए परेशान

Tue, 26 Nov 2024 09:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Nov 2024 09:49 AM IST
सार

कोहरे की वजह ट्रेन देरी से चल रही हैं। बीते दिन 32 गाड़ियां देरी से प्लेटफार्म पहुंची, तो यात्री इंतजार करते हुए परेशान हो गए। इस वजह से आरक्षण निरस्त कराने वालों की संख्या भी बढ़ गई है। 
 

विज्ञापन
Vande Bharat took seven and a half hours Himsagar Express took this much time to reach passengers got upset
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

 कोहरे के कारण यात्री ट्रेनों का संचालन बिगड़ गया है। रविवार की देर रात से सोमवार तक 32 यात्री गाड़ि़यां घंटों की देरी से आगरा पहुंचीं। हिमसागर एक्सप्रेस 22 घंटे की देरी से चल रही है तो निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस भी साढ़े सात घंटे की देरी से आगरा पहुंची। दो दिन में 500 से ज्यादा यात्रियों ने आरक्षण निरस्त करवाए।
विज्ञापन


नवंबर की शुरुआत से ही ट्रेनों की चाल बिगड़ना शुरू हो गई है। सोमवार को सुबह से ही आगरा कैंट, आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशनों पर यात्री ट्रेनों का इंतजार कर रहे हैं। किसी की ट्रेन तीन घंटे तो किसी की पांच घंटे की देरी से आगरा पहुंचनी है। दिल्ली के विभोर दीक्षित ने बताया कि चार से पांच घंटे की यात्रा के लिए भी घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। अगर रिजर्वेशन निरस्त करा भी लें तो कोई फायदा नहीं है।
विज्ञापन


सोमवार को नई दिल्ली-आगरा इंटरसिटी दो घंटे, कुर्ज एक्सप्रेस 45 मिनट, मालवा 2:56 घंटे, पातालकोट सुपरफास्ट, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-अमृतसर, दक्षिण एक्सप्रेस एक से दो घंटे की देरी से आगरा पहुंचीं। इसी तरह अवध एक्सप्रेस, सियालदाह अजमेर 10 घंटे, महाकौशल, जाम नगर एक्सप्रेस, जबलपुर निजामुद्दीन, नंदा देवी एक्सप्रेस भी दो से तीन घंटे की देरी से आगरा पहुंचीं। उत्कल एक्सप्रेस, अजमेर सियालदाह पांच से सात घंटे की देरी से आगरा आईं। इसी तरह कर्नाटका, तमिलनाडु एक्सप्रेस, भोपाल एक्सप्रेस सहित 32 से ज्यादा ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं मिल पा रहा जनता खाना और रेल नीर
ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को पानी और खाने तक की किल्लत सामना करना पड़ रहा है। जनता खाने के पैकेट नहीं मिल पा रहे हैं। ट्रेनों में पानी खत्म होने पर आगरा, दिल्ली और झांसी में ही पानी भरा जाता है। ऐसे में आगरा में ट्रेनों को पानी भरने के लिए रोका जा रहा है, इससे भी समय बर्बाद हो रहा है। फरीदाबाद के नदीम अब्बास का कहना है कि ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों की सर्दी में पानी, खाने की दिक्कतें हो रही हैं। आवश्यक दवाएं भी स्टेशनों पर नहीं मिल पाती हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed