फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vande Bharat to soon run between Mathura and Ayodhya.

Agra News: मथुरा-अयोध्या के बीच जल्द दौड़ेगी वंदे भारत

Thu, 11 Jun 2026 02:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat to soon run between Mathura and Ayodhya.
निरीक्षण करते एनसीआर के जीएम नरेश पाल सिंह
आगरा। आगरा मंडल में एक और वंदे भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव जल्द ही मूर्तरूप ले सकता है। जल्द ही मथुरा से अयोध्या के बीच नई वंदे भारत ट्रेन चल सकती है। इसका लाभ आगरा के यात्रियों को भी मिलेगा। इसके साथ ही रुंधी स्टेशन से आगरा-दिल्ली के बीच नई ट्रेन चलाने तथा आगरा कैंट स्टेशन पर पिट लाइनों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है। बुधवार को उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेशपाल सिंह ने समीक्षा बैठक में इन बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में कीठम मालगोदाम की सुविधाओं के विस्तार तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों को यात्री सुविधाओं में सुधार और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया। इसके पहले महाप्रबंधक ने आगरा मंडल के आगरा कैंट–पलवल रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। उन्होंने रुंधी स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, स्टेशन प्रबंधक कक्ष, स्टोर, सिग्नल ड्यूटी रूम, रिले रूम तथा अग्निशमन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दाैरान आगरा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गाैतम भी माैजूद रहे।
विज्ञापन


सुनील कुमार मीना बने अप्रैल के सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी
उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने संरक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया। अप्रैल के लिए प्रयागराज, झांसी और आगरा मंडलों के कुल 13 रेल कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार दिए। इनमें आगरा मंडल के चार कर्मचारियों को सम्मान मिला। बहज स्टेशन पर कार्यरत सुनील कुमार मीना को अप्रैल का सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी घोषित कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed