{"_id":"6341230676986a1ed96d36f8","slug":"vande-bharat-express-stopped-four-hour-tundala-railway-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vande Bharat Express: वंदेभारत एक्सप्रेस के चक्के हुए जाम, पांच घंटे परेशान रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vande Bharat Express: वंदेभारत एक्सप्रेस के चक्के हुए जाम, पांच घंटे परेशान रहे यात्री
Sat, 08 Oct 2022 12:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:43 PM IST
सार
वंदेभारत एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंडिंग (चक्के) जाम हो गए। इससे ट्रेन करीब पांच घंटे खड़ी रही। इसके चलते यात्री परेशान हो गए।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली रेलखंड पर शनिवार सुबह वंदेभारत एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंडिंग (चक्के) जाम हो गए। इससे ट्रेन करीब पांच घंटे खड़ी रही। दिल्ली से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का दूसरा रैक आने पर यात्रियों को उसमें बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इससे सीमांचल एक्सप्रेस प्रभावित रही। अन्य ट्रेनों को तीसरी लाइन से गुजारा गया।
नई दिल्ली से चलकर वाराणसी जा रही 22436 वंदेभारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चल रही थी। ट्रेन शनिवार सुबह पौने सात बजे वैर-दनकौर रेलवे स्टेशन के मध्य पहुंची तभी अचानक ट्रेन की ब्रेक बाइंडिंग जाम हो गई। जिससे ट्रेन की गति धीमी हो गई। ट्रेन के नीचे जाम हुए चक्कों से चिंगारी उठते देख ट्रेन को रोक दिया गया।
चालक ने ट्रेन को फिर से चलाने का प्रयास किया तो आगे नहीं बढ़ी। तब चालक ने घटना की जानकारी से टूंडला के मुख्य नियंत्रण कक्ष को दी। रेल अधिकारियों ने पीछे आ रही 12488 सीमांचल एक्सप्रेस को पिछले स्टेशन पर रोकते हुए तकनीशियनों को पहुंचने के निर्देश दिए। ट्रेन में मौजूद तकनीशियन एवं विभागीय कर्मचारियों की टीम ने ट्रेन के जाम हुए ब्रेक बाइंडिंग को सही करने का प्रयास किया किंतु सही नहीं हो सकी।

दूसरी ट्रेन से गए यात्री
किसी तरह ट्रेन को खुर्जा स्टेशन लाकर खड़ा कर दिया। दिल्ली हेड क्वार्टर से दूसरी ट्रेन को मौके पर बुलवाकर वंदेभारत एक्सप्रेस के सभी यात्रियों को दूसरी ट्रेन में शिफ्ट कराया गया। इसके बाद उस ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया। इस दौरान सीमांचल एक्सप्रेस प्रभावित रही। अन्य करीब 25 ट्रेनों को तीसरी लाइन से गुजारा गया।प्रयागराज रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि वंदेभारत एक्सप्रेस के चक्के जाम हो गए थे। सही न होने की स्थिति में दिल्ली से वंदेभारत एक्सप्रेस का दूसरा रैक मंगाते हुए उसमें यात्रियों को रवाना किया गया।