फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   van overturned after tyre burst on Lucknow Expressway

UP: लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से वैन पलटी...मच गई चीखपुकार, छह लोग घायल

Sat, 24 May 2025 08:16 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 24 May 2025 08:16 PM IST
सार

टायर फटने से वैन लगभग 50 मीटर तक पलटकर घसीटती चली गई। इससे सवारियों में चीख पुकार मच गई। माैके पर पुलिस पहुंच गई।

विज्ञापन
van overturned after tyre burst on Lucknow Expressway
दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे आगरा से सौरिख जाते समय वैन टायर फट गया। इससे वैन पलट गई। हादसे में दो युवतियों समेत 6 लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शनिवार को वैन आगरा से सौरिख के लिए सवारियां लेकर जा रही थीं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 26.500 पर टोल प्लाजा के पास पहुंची। तभी टायर फटने से वैन लगभग 50 मीटर तक पलटकर घसीटती चली गई। इससे सवारियों में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन


आगरा से लखनऊ जाने वाले मार्ग पर गाड़ियों के पहिया थम गए। सूचना मिलते ही फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे में घायल वैन सवार मनु पुत्री विनोद कुमार, उसका भाई अभिषेक गांव खितौरा, इटावा हाल निवासी गोंडा नंबर 13 नारौल ट्रांसपोर्ट नगर, अहमदाबाद गुजरात, उनकी ममेरी बहन खुशबू पुत्री अखिलेश कुमार निवासी गांव सिंहपुर, सैफई, इटावा, नसीम, उनका बेटा खेप निवासीगण गांव सकतपुर थाना इंद्रगढ़, सौरिख कन्नौज, सत्यम निवासी कन्नौज को सीएचसी फतेहाबाद पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed