फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Valmiki community's 'Mahapanchayat' regarding the assault incident to be held today.

Agra News: मारपीट प्रकरण में आज होगी वाल्मीकि समाज की महापंचायत

Sun, 21 Jun 2026 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 21 Jun 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Valmiki community's 'Mahapanchayat' regarding the assault incident to be held today.
आगरा। संजय प्लेस में दुकानदारों और रेस्तरां कर्मचारियों के बीच मारपीट के मामले में रविवार को वाल्मीकि वाटिका में महापंचायत का आयोजन होगा। शनिवार को भी सफाईकर्मियों ने क्षेत्र में सफाई कार्य नहीं किया। वाल्मीकि महापंचायत के अध्यक्ष गौरव वाल्मीकि समेत प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ जाकर पीड़ित परिवार के साथ एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत से मिलकर मामले की शिकायत की।
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल में संजय ऊंचिया, शिवम चौहान, साहिल चौहान, अरुण कुमार, अर्जुन वाल्मीकि भी रहे। गौरव वाल्मिकी ने बताया कि रविवार की महापंचायत के बाद कार्रवाई नहीं होने पर शहर की सफाई व्यवस्था बंद करने के बारे में विचार किया जाएगा। संजय प्लेस पुलिस चौकी के पास एक रेस्तरां में काम करने वाले लोहामंडी, राजनगर निवासी राहुल और उसके साथी संदीप का व्यापारियों के साथ विवाद हुआ था। वाल्मिकी महापंचायत के अध्यक्ष गौरव वाल्मिकी के नेतृत्व में मारपीट करने वाले दुकानदारों पर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर शुक्रवार से क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ठप कर दी है।
विज्ञापन

गौरव वाल्मीकि ने बताया कि रविवार को सुभाष पार्क के सामने वाल्मीकि वाटिका पर समाज की महापंचायत आयोजित की जा रही है। जिसमें पूर्व महापौर इंद्रजीत आर्य, वरिष्ठ नेता झिल्लो राम वाल्मीकि, चौधरी बल्लो प्रसाद खजांची और वाल्मीकि महासंघ के अध्यक्ष कुलदीप ब्रम, वाल्मीकि युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष, दिनेश डागौर, बॉबी लाले, युवा सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रजत चौधरी एवं समाज के कई सफाई कर्मचारी यूनियनों के नेता शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर है व्यापारियों को भरोसा
उधर, संजय प्लेस वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र परमार ने बताया कि उन्हें और सभी व्यापारियों को पुलिस पर पूरा भरोसा है। मार्केट में आकर एक दुकान के बाहर शराब के नशे में आरोपियों ने गलत किया। विरोध पर मारपीट की। पुलिस जांच में भी इसकी पुष्टि हुई है। कुछ लोग जानबूझकर मामले को जाति से जोड़ रहे हैं। संजय प्लेस में कोई भी व्यापारी या उनके कर्मचारी आपस में जातिगत बात कभी नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed