{"_id":"5f774d078ebc3eefb87ded34","slug":"valmiki-community-strikes-garbage-not-collect-from-city-on-gandhi-jayanti","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाथरस घटना का विरोधः गांधी जयंती पर भी नहीं उठा शहर से कूड़ा, तीन दिन से ठप है सफाई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस घटना का विरोधः गांधी जयंती पर भी नहीं उठा शहर से कूड़ा, तीन दिन से ठप है सफाई व्यवस्था
Sat, 03 Oct 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:05 AM IST
सार
लगातार सफाई ठप रहने से तीन दिन का लगभग 22 मीट्रिक टन कचरा शहर की सड़कों पर बिखरा हुआ है। गांधी जयंती पर जगह-जगह आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने स्वच्छता का संकल्प लिया लेकिन गली-मोहल्लों से लेकर मुख्य बाजारों तक बदबू से बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
कूड़ा नहीं उठाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में गांधी जयंती पर भी शहर से कूड़ा नहीं उठाया गया। हाथरस कांड के विरोध में यह लगातार तीसरा दिन था जब सफाईकर्मियों ने काम नहीं किया। लगातार सफाई ठप रहने से तीन दिन का लगभग 22 मीट्रिक टन कचरा शहर की सड़कों पर बिखरा हुआ है।
गांधी जयंती पर जगह-जगह आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने स्वच्छता का संकल्प लिया लेकिन गली-मोहल्लों से लेकर मुख्य बाजारों तक बदबू से बुरा हाल रहा। सफाईकर्मी सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। डलाबघर और कूड़ेदान भर चुके हैं। कचरा अब सड़कों पर फैल रहा है।
1. अस्पतालों के पास भी सफाई नहीं
देहली गेट और आसपास दस से ज्यादा अस्पताल हैं। पास ही पैथोलॉजी लैब हैं। यहां भी कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।
2. लाइफ लाइन पर बिखर गया कचरा
शहर की लाइफ लाइन एमजी रोड और एमजी रोड 2 पर कचरा बिखर गया है। फुटपाथ पर भी कूड़े के ढेर लग गए हैं। कूड़ा उठना तो दूर सफाई तक नहीं हुई है।
3. मेयर के घर के पास से भी नहीं उठा कूड़ा
मेयर के घर के पास कमला नगर, मुगल रोड से भी कूड़ा नहीं उठाया गया है। सफाईकर्मी आ नहीं रहे और नगर निगम के पास वैकल्पिक इंतजाम है नहीं।

कोरोना मरीजों के घर पर नहीं हुआ सैनिटाइजेशन
कोरोना संक्रमित के घर और आसपास सैनिटाइजेशन की जिम्मेदारी नगर निगम पर है। स्वास्थ्य विभाग को नगर निगम ने सैनिटाइजेशन के लिए 25 कर्मचारी दिए हुए हैं, लेकिन सफाई कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश के कारण कोरोना मरीजों के घर पर भी सैनिटाइजेशन नहीं हो पाया।
गुरुवार के बाद शुक्रवार को जब नगर निगम के अधिकारियों ने कोरोना संक्रमितों के घर पर सैनिटाइजेशन के लिए कर्मचारियों को भेजना चाहा तो उनके बीच तकरार हो गई।
सेनेटरी इंस्पेक्टर संजीव यादव के साथ सफाई कर्मचारियों ने अभद्रता की। संजीव यादव ने मानवीय पहलू देखते हुए कोरोना मरीजों के घर सैनिटाइजेशन के लिए कर्मचारियों से कहा, पर सफाई नायक उनसे उलझ गए।