वैलेंटाइन डे पर प्यार के रंग में रंगने के लिए बेताब ताजनगरी, लाइव बैंड पर झूमेंगे जोड़े
- प्रेम का सप्ताह अपने अंतिम छोर पर है, वैलेंटाइन डे के इंतजार की घड़ियां समाप्त होने को हैं। ताजनगरी प्यार के रंग में रंगने को बेताब है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में वैलेंटाइन डे के लिए होटल-रेस्टोरेंट को लाल रंग से सजाया जा रहा है। दिल के आकार के लाल गुब्बारे, कुशन व फूलों की सजावट की जा रही है। लाइव बैंड पर जोड़ों के झूमने का भी बंदोबस्त है। होटल और रेस्टोरेंट ने वैलेंटाइन डे पर जोड़ों के लिए छूट की व्यवस्था भी की है।
टूरिज्म गिल्ड ऑफ आगरा के उपाध्यक्ष एवं जेपी पैलेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऑपरेशन हरि सुकुमार ने बताया कि मोहब्बत की निशानी के रूप में ताज की अपनी पहचान है। देशभर के प्रेमी युगलों के लिए वैलेंटाइन डे पर आगरा पसंदीदा शहर है। बीते तीन सालों में वैलेंटाइन डे पर होटल और रेस्टोरेंट में सेलीब्रेशन काफी बढ़ा है।
इस बार भी वैलेंटाइन डे थीम पर डेकोरेशन कर पार्टी आयोजित की जाएंगी। सबसे खास बात वैलेंटाइन डे सप्ताहांत पर पड़ रहा है, साथ ही सहालग भी है। लिहाजा, शनिवार और रविवार दोनों ही दिन अच्छी भीड़ रहेगी। शनिवार तक होटल में 70 फीसदी तक बुकिंग होने की उम्मीद है।
होटल आईटीसी मुगल
होटल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोविड को देखते हुए लोगों को होटल के प्रांगण के खुले एरिया की बजाय अंदर वैलेंटाइन मनाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। हालांकि खुले आसमान के नीचे भी बैठने की व्यवस्था की जाएगा। लोगों को ई-गिफ्ट सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।
होटल जेपी पैलेस
हरि सुकुमार ने बताया कि स्वीमिंग पूल के पास लोगों के बैठने की शानदार व्यवस्था करने जा रहे हैं। जोड़ों के लिए पार्टी आयोजित की गई है। साथ ही शनिवार को हम अपना इंडियन रेस्टोरेंट भी खोल रहे हैं। इसमें गजल की प्रस्तुति भी दी जाएगी।
होटल क्रिस्टल सरोवर प्रीमियर
जीएम विवेक महाजन ने बताया कि इस बार लोगों को ताज के दीदार के साथ शाम बिताने का मौका दिया जाएगा। ऐसी जगह बैठने की व्यवस्था की गई है, जहां से ताज दिखेगा। जोड़ों को दिल के आकार का केक भी दिया जाएगा।
जीएम वैभव सागर ने बताया कि इस बार हमने खाने की वैरायटी को लगभग दोगुना कर दिया है। लोगों की प्रतिक्रिया अच्छी है। पिछले साल से अधिक लोगों के आने की उम्मीद की जा रही है।
करीब दो करोड़ रुपये के उपहार दिए जाएंगे
आगरा गिफ्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने बताया कि इस बार वैलेंटाइन डे पर करीब दो करोड़ रुपये के उपहारों की बिक्री की उम्मीद है। यह पिछली बार से 25 लाख रुपये अधिक होगी। शनिवार और रविवार को सबसे ज्यादा बिक्री होने का अनुमान है।
रावी इवेंट्स के प्रबंध निदेशक मनीष अग्रवाल न कहा कि वैलेंटाइन डे पर इवेंट कंपनियों को अच्छा कारोबार मिलने लगा है। शहर में अनुमानित छोटी-बड़ी 150 कंपनियों में से 75 फीसदी के पास काम है। इस बार वैलेंटाइन डे पिछली बार से अच्छा जाने की उम्मीद है। क्योंकि इसे लोग अब बड़े इवेंट के रूप में देखने लगे हैं।