फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   vakeel

जेल भेजे गए वकील को रिहा किया जाए

Sat, 17 Oct 2020 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
vakeel
मैनपुरी। हत्या के मामले में जेल भेजे गए वकील एमपी सिंह को रिहा करने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट के वकीलों का कार्य बहिष्कार शनिवार को भी जारी रहा। तारीख पर पहुंचे वादकारी अगली तारीख लेकर वापस चले गए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के वकील एमपी सिंह को राजीव गांधी नगर में हुई एक हत्या में नामित किए जाने के बाद कोतवाली पुलिस ने जेल भेज दिया। वकील को हत्या के मामले में झूठा फंसाने का आरोप लगाकर कलक्ट्रेट के वकील कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। वकीलों की मांग है कि जेल भेजे गए वकील को बिना शर्त रिहा किया जाए। हत्या के मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। कलक्ट्रेट पर वकील डीएम, एडीएम, एसडीएम, राजस्व अधिकारी, चकबंदी अधिकारी की अदालतों में काम नहीं कर रहे हैं। इससे पहले से तय तारीखें पर सुनवाई नहीं हो पा रही है। नए मुकदमे भी दायर नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को होगी बैठक
जेल भेजे गए वकील को रिहा कराने के लिए कलक्ट्रेट के वकील सोमवार को बैठक में रणनीति तैयार करेंगे। जिला बार एसोसिएशन के सचिव माधवेंद्र सिंह यादव ने बताया एसोसिएशन की साधारण सभा की बैठक में एसोसिएशन के सदस्यों की राय के बाद अगली रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed