{"_id":"68ec1796b043daa42b005b47","slug":"vaishya-organizations-went-to-the-police-station-and-filed-a-complaint-against-the-mlas-son-agra-news-c-25-1-agr1034-891561-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वैश्य संगठनों ने थानों में जाकर विधायक पुत्र के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वैश्य संगठनों ने थानों में जाकर विधायक पुत्र के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन
आगरा। भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के पुत्र एवं प्रतिनिधि रामेश्वर चौधरी के खिलाफ वैश्य समाज का आक्राेश थम नहीं रहा है। रविवार को समाज के विभिन्न संगठनों ने थाना कमला नगर, जगदीशपुरा, थाना लोहामंडी और छत्ता में तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पिछले दिनों अछनेरा स्थित एक पेट्रोल पंप पर आए टैंकर के संबंध में विधायक पुत्र रामेश्वर चाैधरी ने पंप स्वामी से बात की थी। आरोप है कि उन्होंने वैश्य समाज के बारे में टिप्पणी की थी। इसका आडियो वायरल हुआ था। इस पर वैश्य संगठनों न आक्रोश व्यक्त किया था। इस मामले में पूर्व में विधायक पुत्र और पंप स्वामी समझाैता भी कर चुके हैं। मगर संगठनों में आक्रोश है।
श्री अग्रसेन महासभा ने अध्यक्ष मनीष गर्ग के नेतृत्व में थाना जगदीशपुरा, श्री अग्रवाल संघ प्रताप नगर जयपुर हाउस के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल के नेतृत्व में थाना लोहामंडी, अग्रवाल युवा संगठन बेलनगंज ईकाई प्रभारी गौरव अग्रवाल के नेतृत्व में थाना छत्ता और अग्रवाल युवा संगठन के महामंत्री अंकित अग्रवाल के नेतृत्व में थाना कमला नगर में तहरीर दी गई।
विज्ञापन
श्री अग्रवाल संत के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल और अग्रवाल युवा संगठन के महामंत्री अंकित अग्रवाल ने कहा कि रामेश्वर चौधरी की टिप्पणी न केवल वैश्य समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है, बल्कि समाज में वैमनस्य और असंतोष फैलाने वाली भी है। थाने जाने वाले पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। कहा कि समाज के सम्मान में, अग्रवाल संगठन मैदान में। जो समाज का अपमान करेगा, उसे सख्त दंड मिलेगा। इस दाैरान मोनू अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, मयंक गर्ग, दीपक बंसल, नीरज अग्रवाल, पारे, मोहित अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, ऋतिक मित्तल, आकाश अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, लक्ष्मण गोयल आदि उपस्थित रहे।