{"_id":"5c164961bdec225b6634fae4","slug":"vaishya-ekta-parishad-warns-to-political-parties-over-loksabha-polls-in-mahapanchayat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महापंचायत में व्यापारियों का एलान- बंद नहीं हुआ उत्पीड़न तो चुनाव में दबाएंगे नोटा का बटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापंचायत में व्यापारियों का एलान- बंद नहीं हुआ उत्पीड़न तो चुनाव में दबाएंगे नोटा का बटन
Sun, 16 Dec 2018 06:17 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 16 Dec 2018 06:17 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते डॉ. सुमंत गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले व्यापारी वर्ग ने महापंचायत कर बड़ा एलान किया है। इससे राजनीतिक दलों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि अगर व्यापारियों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो आगामी चुनाव में वे नोटा का बटन दबाएंगे।
आगरा के सूरसदन में रविवार को अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के बैनर तले वैश्य एवं व्यापारी राजनैतिक हुंकार महापंचायत हुई। इसमें वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता समेत संगठन के तमाम पदाधिकारी और व्यापारी शामिल हुए।
महापंचायत में व्यापारियों ने जीएसटी की जमकर मुखालफत की तो एससीएसटी एक्ट के विरोध में आवाज बुलंद की। साथ ही आगरा के राजू हत्याकांड पर प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेट दिया। कहा कि अगर आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो आमरण अनशन होगा।

देशभर में निकाली जाएगी न्याय यात्रा
वैश्य एकता परिषद के कार्यक्रम में मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम का उद्घाटन सुरेश चंद्र गर्ग एवं अध्यक्षता दिनेश बंसल कातिब ने की। वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों का हर जगह शोषण हो रहा है। इसके लिए 24 फरवरी से 24 मार्च तक देशभर में न्याय यात्रा निकली जाएगी।
सरकार द्वारा ऑनलाइन व्यापार को बढ़ावा देने से व्यापार खत्म सा होता जा रहा है। व्यापारी समाज सरकार से मांग करता है कि ऑनलाइन खरीदारी पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगायी जाए। वैश्य समाज के परिवार जिनकी वार्षिक आय 10 लाख हो, उनको आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जाना चाहिए।
व्यापारियों के लिए जीएसटी में सजा का प्रावधान खत्म हो और रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया को सरल किया जाए। व्यापारियों को राजस्व के आधार पर बीमा की सुविधा सुनिश्चित की जाए। सरकार अगर व्यापारियों की हितैषी नहीं होगी तो आगामी लोकसभा चुनावों में नोटा का प्रयोग किया जाएगा।

प्रशासन को अल्टीमेटम
वैश्य एकता परिषद के कार्यक्रम में मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
व्यापारियों की महापंचायत में राजू गुप्ता हत्याकांड छाया रहा। कार्यक्रम में डॉ. सुमंत गुप्ता ने कहा कि राजू गुप्ता हत्याकांड में 48 घंटे में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो व्यापारी 19 दिसंबर से आमरण अनशन करेंगे।
इस दौरान केशव अग्रवाल ने पीड़ित परिवार के लिये एक लाख की आर्थिक मदद की घोषणा की। साथ ही राज्य सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा दिया जाए। इस बैठक में महिला संगठन की घोषणा हुई। आगरा की रचना अग्रवाल प्रदेश महामंत्री बनीं।