{"_id":"6a136747204a43b7f1028986","slug":"vaibhav-suryavanshi-was-helpless-in-front-of-chahars-swing-the-bat-did-not-workvaibhav-suryavanshi-was-helpless-in-front-of-chahars-swing-the-bat-did-not-work-agra-news-c-365-1-sagr1044-108049-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: चाहर की स्विंग के आगे बेबस हुए वैभव सूर्यवंशी, नहीं चला बल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: चाहर की स्विंग के आगे बेबस हुए वैभव सूर्यवंशी, नहीं चला बल्ला
Mon, 25 May 2026 02:31 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 25 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
दीपक चाहर
आगरा। वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में सबकी नजरें युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी और आगरा के अनुभवी तेज गेंदबाज दीपक चाहर की भिड़ंत पर टिकी थीं। इस दिलचस्प मुकाबले में दीपक चाहर ने सटीक लाइन-लेंथ और स्विंग से वैभव सूर्यवंशी को बांधे रखा और उन्हें आउट कर दिया।
आईपीएल के रोमांचक मुकाबले में रविवार को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने थे। मुकाबला भले ही दोनों टीमों के बीच था लेकिन क्रिकेट प्रेमियों की नजरें राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और आगरा के स्टार तेज गेंदबाज दीपक चाहर की टक्कर पर टिकी थीं। मैच में वैभव सूर्यवंशी ने दीपक चाहर की कुल पांच गेंदों का सामना किया। उनके सामने वैभव ने सिर्फ दो रन बनाए। दीपक की एक गेंद पर सूर्यवंशी का कैच भी छूटा लेकिन कैच छूटने के बाद जल्द ही उन्हें नमन धीर के हाथों कैच करा पवेलियन भेज दिया।
क्रिकेट समीक्षक नरेंद्र शर्मा का कहना है कि दीपक चाहर की सबसे बड़ी ताकत नई गेंद से स्विंग और बल्लेबाज को पढ़ने की क्षमता मानी जाती है। यही वजह रही कि युवा और आक्रामक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी उनके सामने सहज नजर नहीं आए। कोच दयाराम प्रजापति का कहना है कि दीपक ने वैभव जैसे युवा बल्लेबाज के खिलाफ जिस तरह योजना के साथ गेंदबाजी की, वह उनके अनुभव को दिखाता है।