{"_id":"68cb16883ba20e3f860c8f89","slug":"vadodara-gorakhpur-puja-special-express-will-pass-through-mainpuri-from-27th-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-145359-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 27 से मैनपुरी होकर गुजरेगी वडोदरा-गोरखपुर पूजा स्पेशल एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 27 से मैनपुरी होकर गुजरेगी वडोदरा-गोरखपुर पूजा स्पेशल एक्सप्रेस
Thu, 18 Sep 2025 01:44 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। रेलवे विभाग ने पूजा स्पेशल के रूप में दो साप्ताहिक ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। मुंबई बनारस के बाद वडोदरा-गोरखपुर पूजा स्पेशल ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया गया है।
वडोदरा गोरखपुर पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन वडोदरा से 27 सितंबर को होगा। यह ट्रेन संख्या 09111 मैनपुरी रेलवे स्टेशन 28 सितंबर को सुबह 11:03 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन का भोगांव पर ठहराव नहीं होगा। दो मिनट के ठहराव के बाद ये ट्रेन फर्रुखाबाद क लिए रवाना होगी। गोरखपुर से ट्रेन संख्या 09112 का संचालन 29 सितंबर सेहोगा और यह ट्रेन इसी दिन फर्रुखाबाद होते हुए शाम 04:35 बजे मैनपुरी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां से 04:37 बजे शिकोहाबाद होते हुए वडोदरा के लिए प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का संचालन सितंबर, अक्तूबर, नवंबर से एक दिसंबर तक किया गया है। स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा ने बताया कि ट्रेन का कार्यक्रम जारी हो गया है। यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेलवे स्टेशन पर तैयारियां की जा रही हैं।