फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vaccine will be done at 11 centers, 2900 doses received

कोरोना टीकों की 2900 डोज मिली

Mon, 12 Jul 2021 12:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Vaccine will be done at 11 centers, 2900 doses received
कासगंज। शासन से जिले को कोरोना टीकों की 2900 डोज प्राप्त हो गई हैं। इसके बाद विभाग ने सोमवार को टीकाकरण की व्यवस्था बना ली है। 11 केंद्रों पर विभाग टीकाकरण कराएगा।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के टीके पूरी तरह से समाप्त हो गए थे। इससे सोमवार को टीकाकरण पर ब्रेक लगने की संभावना जताई जा रही थी लेकिन शासन से रविवार को 2900 डोज अलाट कर दी गई। इन डोज को मेरठ से प्राप्त करने के निर्देश मिले। इसके बाद विभाग ने एक टीम डोज लेनेे के लिए मेरठ भेज दी है। देर रात तक डोज के जिले में पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मात्र 2900 डोज मिलने पर विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले केंद्रों पर टीकाकरण सत्र आयोजित न कराने का निर्णय लिया है। विभाग अब जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अशोक नगर, बिड़ला अस्पताल, पवसरा स्वास्थ्य केंद्र एवं कम्युनिटी हाल में महिला स्पेशल के अलावा सोरों, सहावर, गंजडुंडवारा, पटियाली, अमांपुर, सिढ़पुरा स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अंजुश ने बताया कि जिला को 2900 डोज अलॉट की है। डोज लेने के लिए टीम मेरठ भेजी गई है। टीम के लौटने के बाद डोज निर्धारित केंद्रों पर पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed