{"_id":"60d8b95c8ebc3ec20a705dc1","slug":"vaccine-stock-for-the-first-dose-in-the-district-runs-out-mainpuri-news-agr497570356","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकट: जिले में पहले टीकाकरण के लिए नहीं है वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकट: जिले में पहले टीकाकरण के लिए नहीं है वैक्सीन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में पहली डोज लेने वालों के लिए वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो चुका है। रविवार को मात्र 3200 डोज बचीं थीं, जिसे स्वास्थ्य विभाग ने दूसरी डोज वालों के लिए सुरक्षित किया है। सोमवार तक वैक्सीन उपलब्ध होने की संभावना है।
कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए जिले को पर्याप्त वैक्सीन नहीं मिल पा रही है। इससे टीकाकरण प्रभावित हो रहा है। सीएमओ ने रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है। कोरोना महामारी की तीसरी लहर की संभावना को देख टीकाकरण की तरफ लोगों का रुझान बढ़ा है। इस बीच वैक्सीन की कमी लोगों के लिए दिक्कत खड़ी कर रही है।
------
छह हजार की बुकिंग
सोमवार को प्रथम डोज का टीकाकरण कराने के लिए छह हजार लोगों ने बुकिंग की है। वहीं 45 साल से अधिक उम्र के लोग केंद्र पर पहुंचकर पंजीकरण कराते हैं। ऐसे में विभाग का मानना है कि सोमवार सुबह तक उपलब्ध होने वाली मात्र 4500 डोज से टीकाकरण प्रभावित होगा।
विज्ञापन
-----
पुलिस सुरक्षा मांगी गई
पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध न होने के कारण टीकाकरण केंद्रों पर आने वाले लोग हंगामा कर सकते हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पुलिस सुरक्षा मांगी है। हालांकि पहले से ही केंद्रों पर पुलिस तैनात है, सीएमओ ने सुरक्षा को और मजबूत करने की मांग की है।
-----
प्रदेश स्तर से वैक्सीन की सप्लाई प्रभावित हो गई है। मांग के सापेक्ष वैक्सीन नहीं मिल पा रही है। जो वैक्सीन उपलब्ध हो रही है वह पंजीकरण के हिसाब से कम है। रविवार की रात 12 बजे के बाद वैक्सीन के 4500 डोज मिलेंगे जिन्हें सोमवार को केंद्रों पर भेजा जाएगा।
डॉ. एके पांडेय, सीएमओ