फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vaccine shortage

डेढ़ बजे ही खत्म हो गई वैक्सीन, बिना टीके के लौटे लोग

Sat, 17 Jul 2021 01:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Vaccine shortage
आगरा। ताजनगरी में एक बार फिर वैक्सीन की किल्लत बढ़ रही है। शुक्रवार दोपहर एक बजे ही बूथों पर वैक्सीन का डोज खत्म हो गया था। इस कारण बिना टीकाकरण कराए ही लोगों को लौटना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार के लिए वैक्सीन की डोज नहीं आई थी, इस कारण बूथों पर बची डोज ही लगाया गया। इसके चलते जिला अस्पताल, जीवनीमंडी, दयालबाग, कमला नगर, आवास विकास कॉलोनी समेत कई केंद्रों पर डेढ़ बजे ही डोज खत्म हो गई। स्लॉट बुक कराने वालों को भी लौटना पड़ा। शुक्रवार को 5500 को ही टीका लगा।
विज्ञापन

डोज आने के बाद ही लगेगा टीका
वैक्सीन की कमी के कारण दोपहर में ही डोज खत्म हो गया था, जिस कारण लोगों को लौटना पड़ा। शनिवार और रविवार को डोज आने के बाद ही टीका लगाया जाएगा। - डॉ. संजीव वर्मन, जिला टीकाकरण प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

वापस लौटना पड़ा
पत्नी और खुद को दूसरी डोज लगवाने के लिए आया था। मेरे पास दूसरी डोज का मैसेज भी आया था, लेकिन बूथ पर टीका खत्म होने के कारण लौटना पड़ा। - पीके सिंह, बल्केश्वर
सोमवार को बुलाया
दोपहर एक बजे के करीब जिला अस्पताल पर टीका लगवाने के लिए पहुंची तो बताया कि वैक्सीन खत्म हो गई हैं, सोमवार को टीका आने के लिए कहा। - मुन्नी देवी, बालूगंज

इंतजार के बाद भी नहीं लगी वैक्सीन
वैक्सीन लगवाने के लिए दोपहर करीब 12 बजे आई, फॉर्म भरने के लिए मांगा तो बताया कि डोज खत्म हो गया हैं। आधा घंटे इंतजार भी किया, लेकिन वैक्सीन नहीं लगी। - गीता देवी, शाहगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed