फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vaccination target not completed in July in Agra

आगरा में टीकाकरण: जुलाई में पूरा नहीं हुआ लक्ष्य, सात महीने में 11.73 लाख लोगों को लगी वैक्सीन

Sun, 01 Aug 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 Aug 2021 12:03 AM IST
सार

जुलाई तक 15 लाख लोगों को वैक्सीन लगनी थी, लेकिन सात महीने में 11.73 लाख लोगों का ही टीकाकरण हो पाया है। 
 

विज्ञापन
Vaccination target not completed in July in Agra
आगरा में टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बाद टीकाकरण में दो गुना बढ़ोतरी हुई है। अब तक सात महीने में 11.73 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इसमें से सात लाख से अधिक बीते दो महीने में लगी है। शुक्रवार को 13582 को वैक्सीन लगी है। 

विज्ञापन


जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू हुआ। इसमें स्वास्थ्य कर्मचारी और फ्रंट लाइन कर्मचारी शामिल रहे। दूसरे चरण में 60 साल से अधिक उम्र के लोग और 45 साल से अधिक उम्र के गंभीर रोगियों को टीकाकरण किया गया। 
विज्ञापन


अप्रैल-मई में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बाद से 18 साल से 44 साल के लोगों का भी टीकाकरण शुरू हुआ। वायरस के कहर से डरे लोगों ने टीके का महत्व समझा और तेजी से टीकाकरण हुआ। पहले पांच महीने में साढ़े चार लाख से अधिक लोगों ने ही टीका लगवाया, बाद के दो महीने में दोगुना टीकाकरण हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

680529 पुरुष और 494788 महिलाओं ने लगवाया टीका
टीका लगवाने वालों में 680529 पुरुष रहे। महिलाओं की बात करें तो 494788 को टीका लगा है। सबसे ज्यादा कोविशील्ड कंपनी की वैक्सीन 1054767 लोगों को लगी है। 120550 को कोवाक्सिन कंपनी का टीका लगा है।

बारिश से भीगते हुए पहुंचे लोग, 313 ने लगवाए टीके
झमाझम बारिश में भी शुक्रवार को लोग टीके लगवाने बाह सीएचसी पहुंचे। बाह सीएचसी क्षेत्र में 313 लोगों को टीके लगाए गए। अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया बारिश में भी लोगों में टीके लगवाने को उत्साह दिखा। 136 एंटीजन टेस्ट में कोई भी पॉजिटिव केस नहीं निकला।    
                                                                 
वैक्सीन लगाने गई टीम से की अभद्रता
फतेहाबाद के गांव खंडेर में वैक्सीनेशन के दौरान सर्वर डाउन होने पर लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी वीरेश कुमार के साथ अभद्रता कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंच गई और लोगों को समझाकर शांत कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed