फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vaccination pace on festival blunt

त्योहार पर टीकाकरण की गति हुई कुंद

Mon, 08 Nov 2021 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Vaccination pace on festival blunt
रफ़रोजाबाद ! जिला अस्पताल में कोरोना बैक्सीन लगवाता युवक - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर शासन टीकाकरण की गति को बढ़ाने पर जोर दे रहा है। हालांकि त्योहार पर लोग लापरवाह हो गए और टीकाकरण कराना ही भूल गए। विगत पांच दिन में टीकाकरण अभियान धड़ाम हो गया। हालांकि त्योहार पर भी सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक टीकाकरण केंद्र खोले गए।
विज्ञापन

टीकाकारण को बढ़ावा देने के लिए शासन-प्रशासन जोर दे रहा है। यही कारण है कि टीकाकरण का समय भी बढ़ा दिया गया है। प्रतिदिन 35 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। त्योहार पर भी दिन-रात कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। हालांकि दो नवंबर से शुरू हुए दिवाली महोत्सव में लोग कोरोना से बचाव के लिए लगवाए जाने वाले टीके के प्रति उदासीन हो गए। पांच दिन में जिले में एक लाख 75 हजार लोगों को टीका लगाया जाना था लेकिन महज 23, 834 लोगों ने ही कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाया। वहीं तीन नवंबर से छह नवंबर तक कुल 575 ने ही वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

कोरोना के प्रति बढ़ी लापरवाही
बाजार से लेकर सार्वजनिक स्थलों पर कोरोना को लेकर लोग लापरवाह हो रहे हैं। यहां तक कि कोविड का सैंपल लेने वाली टीमें भी लापरवाही कर रही हैं। सैंपल लेते समय स्वास्थ्यकर्मी मास्क भी नहीं लगा रहे हैं और न ही पीपीई किट का इस्तेमाल किया जा रहा है। त्योहार के बाद बसों और ट्रेनों में भीड़ है। दो, चार लोगों को छोड़कर शेष लोग बिना मास्क के नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहार की व्यवस्तता के कारण टीकाकरण कम हुआ लेकिन त्योहार गुजरने के बाद अब फिर टीकाकरण पर जोर दिया जाएगा। कोरोना को लेकर की जाने वाली लापरवाही ठीक नहीं है। इसलिए लोग समय से टीका लगवाएं और भीड़ वाले इलाके में जाते समय मास्क का इस्तेमाल करें।
डॉ. एके श्रीवास्तव, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed