फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   vaayaral pheevar mein korona jaise lakshan, doguna hue mareej

वायरल फीवर में कोरोना जैसे लक्षण, दोगुना हुए मरीज

Thu, 26 Aug 2021 02:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
vaayaral pheevar mein korona jaise lakshan, doguna hue mareej
जिला अस्पताल की ओपीडी में पर्चा बनबाने के लिए लगी मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : Agra City
फोटो
विज्ञापन

वायरल फीवर में कोरोना जैसे लक्षण, दोगुना हुए मरीज
बुखार-खांसी, गले में खराश और सांस लेने में भी हो रही परेशानी
मेडिसिन विभाग में 15 से 20 दिन में तेजी से बढ़ रहे है मरीज
चिकित्सक बोले, पहले के मुकाबले ठीक होने में लग रहे 10 से 12 दिन
अमर उजाला ब्यूरो
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में वायरल फीवर के सबसे ज्यादा मरीज आ रहे हैं। बीते 15 से 20 दिन में ओपीडी में मरीजों की संख्या दोगुना से अधिक है। इनको बुखार, खांसी समेत सभी लक्षण कोरोना वायरस जैसे ही हैं, लेकिन राहत की बात हैं कि स्क्रीनिंग के बाद जांच में रिपोर्ट निगेटिव मिल रही है।
मेडिसिन विभाग के डॉ. अजीत चाहर ने बताया कि ओपीडी में 286 मरीज आए, इसमें से बुखार-खांसी, सिर भारी रहना, गले में खराश, छाती में जकड़न, सांस लेने में परेशानी के करीब 110 से अधिक मरीज रहे। इनके लक्षण लगभग सभी कोरोना वायरस जैसे ही हैं। इनकी केस हिस्ट्री के साथ स्क्रीनिंग करने के बाद 30 से 40 मरीजों की कोरोना की जांच भी करा रहे हैं, लेकिन इनकी रिपोर्ट निगेटिव है। यह वायरल फीवर है, जो पहले कुछ वर्षों के मुकाबले तीन से पांच दिन अधिक परेशान कर रहा है। अभी के वायरल फीवर को पूरी तरह से ठीक होने में 10 से 12 दिन लग रहे हैं, पहले अमूमन पांच से सात दिन में ठीक हो रहे थे।
विज्ञापन

भूख भी लग रही कम, नींद भी प्रभावित
जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. एके अग्रवाल ने बताया कि जिला अस्पताल में रोजाना 1500 से अधिक मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। इसमें से वायरल फीवर के 210 से 240 मरीज हैं। इनमें खांसी-जुकाम समेत अन्य परेशानी के अलावा भूख कम लगना, नींद भी प्रभावित हो रही है। इससे मरीजों में कमजोरी भी होने लगती है। दवा देने के साथ आराम करने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सतर्कता बरतें
- खांसी-जुकाम है तो घर में भी मास्क लगाकर रखें।
- गुनगुना पानी पीएं, डॉक्टर से परामर्श से दवाएं लें।
- ठंडा पानी पीने और एसी-कूलर में सोने से बचें।
- नमक के पानी से गुनगुने पानी से गरारे कर सकते हैं।
- सीने में जकड़न होने पर भाप भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed