{"_id":"5e22f3c08ebc3e4af233c9ef","slug":"uttarakhand-governor-babyrani-maurya-gave-success-mantra-to-students-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड की राज्यपाल ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र, कहा- शिक्षा सर्वांगीण विकास की कुंजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड की राज्यपाल ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र, कहा- शिक्षा सर्वांगीण विकास की कुंजी
Sat, 18 Jan 2020 05:32 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 18 Jan 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने कहा कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए, जिससे युवाओं में विज्ञान और तकनीक की सोच पैदा हो सके। शिक्षा व्यक्ति के सर्वंगीण विकास की कुंजी है। बेबीरानी मौर्य बतौर मुख्य अतिथि शनिवार को फिरोजाबाद के शिकोहाबाद स्थित पालीवाल महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में आईं थीं।
मुख्य अतिथि बेबीरानी मौर्य और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बेबीरानी मौर्य ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। स्वच्छता, जल और पर्यावरण पर बोलते हुए इनका संरक्षण करने की अपील की।
उत्तराखंड की राज्यपाल ने कहा कि जहां शिक्षा का स्तर ऊंचा होता है, वहां के बच्चे सदैव तरक्की करते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य जगाये रखो। लक्ष्य के बिना जीवन में नीरसता आती है। उन्होंने कहा कि दुनिया में भारतीय शिक्षा पद्धति अद्वितीय है।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
बेबीरानी मौर्य ने कहा कि बेटियां दो परिवार का नाम रोशन करती हैं। उन्होंने छात्राओं से मेहनत से पढ़कर जो इच्छा हो वो बनने के लिए प्रेरित किया। पर्यावरण संरक्षण पर कहा कि जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाएं। इसके साथ ही स्वच्छता अभियान, पॉलिथीन के प्रयोग न करने के साथ ही जल को बचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर कहा कि विरोधी दल लोगों को भ्रमित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक और सभी पढ़े लिखे लोगों का कर्तव्य है कि वो जनता में जाकर सीएए पर फैली भ्रांतियों को मिटाएं। इससे पूर्व सभी वक्ताओं ने कॉलेज को स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर उच्च शिक्षा के शिखर को छूने की बधाई दी