{"_id":"5c738c8ebdec2208332050c0","slug":"uttarakhand-governor-baby-rani-maurya-expressed-concern-about-the-development-of-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल के नाम पर उद्योगों को नहीं उजाड़ा जा सकता: बेबीरानी मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल के नाम पर उद्योगों को नहीं उजाड़ा जा सकता: बेबीरानी मौर्य
Mon, 25 Feb 2019 12:04 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
Taj Mahal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने आगरा के विकास और उद्योगों के भविष्य को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि हम ताजमहल के नाम पर उद्योगों को समाप्त नहीं कर सकते। हमें धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर ज्यादा ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यमुना किनारे बड़े स्तर पर हर रोज आरती होनी चाहिए, जिससे पर्यटक आकर्षित हो सकें। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। वो रविवार को होटल क्लार्क शिराज में नेशनल चैंबर आफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अपने विचार व्यक्त कर रही थीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक कमेटी बनाई जाए, जोकि हर महीने बैठक कर शहर के विकास पर विचार करे। इसमें मुझे भी बुलाएं। उन्होंने जोर दिया कि किसी भी तरह से अपना आगरा अच्छा होना चाहिए। इसके लिए उन्होंने अपनी तरफ से हर संभव सहायता का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्य और राष्ट्र के निर्माण में उद्योग जगत की महत्वपूर्ण भूमिका है। किसानों के देश में जब तक आर्थिक विकास का लाभ गांवों तक नहीं पहुंचेगा, तब तक हमारी प्रगति की कहानी पूरी नहीं होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि किसानों के उत्पाद को बाजार उपलब्ध कराने और युवाओं के कौशल विकास में नेशनल चैंबर अपना पूरा योगदान देगा।
उत्तराखंड की राज्यपाल ने चैंबर से स्कूल, गांव गोद लेने की भी अपेक्षा की। उत्तराखंड की राज्यपाल ने जल संरक्षण पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह किसी क्षेत्र विशेष की नहीं बल्कि सभी जगह की समस्या है। इसलिए पानी को बर्बाद नहीं करना चाहिए।
उत्तराखंड की राज्यपाल ने चैंबर से स्कूल, गांव गोद लेने की भी अपेक्षा की। उत्तराखंड की राज्यपाल ने जल संरक्षण पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह किसी क्षेत्र विशेष की नहीं बल्कि सभी जगह की समस्या है। इसलिए पानी को बर्बाद नहीं करना चाहिए।