फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uttar Pradesh won the boys' category and made it to the knockouts.

Agra News: बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश ने जीत दर्ज कर नॉकआउट में बनाई जगह

Tue, 28 Oct 2025 02:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh won the boys' category and made it to the knockouts.
रोलबाॅल मुकाबला
आगरा। दहतोरा रोड के बोस्टन पब्लिक स्कूल में चल रही 18वीं सब जूनियर नेशनल रोलबॉल चैंपियनशिप में दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले गए। शाम के सत्र में बूंदाबांदी के बीच खिलाड़ियों ने दूधिया रोशनी में जीत के लिए कड़ी मेहनत की। बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश की टीम ने जीत दर्ज कर नॉकआउट में जगह बनाई।
विज्ञापन

चैंपियनशिप के दूसरे दिन बालक और बालिका दोनों वर्गों में तीन दर्जन से अधिक मुकाबले खेले गए। देश के 22 राज्यों के 600 से अधिक खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश रोलबॉल संघ के कोषाध्यक्ष रविंद्र कपिल ने बताया कि सुबह मैचों का शुभारंभ आयोजन समिति के अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह चाहर ने किया।
विज्ञापन

संघ के महासचिव संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि बालक वर्ग में दूसरे दिन खेले गए मैचों में उत्तर प्रदेश ने छत्तीसगढ़ को 25-0, असम ने कर्नाटक को 12-2, तमिलनाडु ने गुजरात को 11-5, महाराष्ट्र ने पुडुचेरी को 14-3, ओडिशा ने जम्मू-कश्मीर को 10-0, राजस्थान ने आरएसएसए को 10-2, केरला ने तेलंगाना को 15-0, मध्य प्रदेश ने मणिपुर को 10-1 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

झारखंड व आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल व हरियाणा के मध्य मैच ड्राॅ रहा। दूसरे सत्र में आरएसएसए ने पंजाब को 24-0, उत्तराखंड ने हरियाणा को 7-5, गुजरात ने पश्चिम बंगाल को 8-6 से हराया।
बालिका वर्ग में भी कड़े मुकाबले
बालिका वर्ग में दूसरे दिन पुडुचेरी ने आंध्र प्रदेश को 8-3, असम ने आरएसएसए को 7-0, केरल ने पंजाब को 20-0, मध्य प्रदेश ने जम्मू-कश्मीर को 1-0, कर्नाटक ने गुजरात को 9-0, आरएसएसए ने मणिपुर को 7-1, जम्मू-कश्मीर ने उत्तर प्रदेश को 5-3, हरियाणा ने मणिपुर को 7-2, केरल ने उत्तराखंड को 4-2 से हराया।

राजस्थान व तमिलनाडु और उड़ीसा व कर्नाटक के बीच मैच ड्राॅ रहे। निर्णायक सुनीता गुप्ता, देवेश पलेचा, सुनील थॉमस, संकेत अवल, मिलिंद शर्मा, अभिषेक पटेल, परमजीत कौर, जान्हवी वेदांती, शिल्पा वगैरे, भारत सिंह, अनूपेंद्र सिंह, मोहित, इरफान अली, मेघा तंवर, निधि सिंह, अर्चना कौर, सोहेल, इरफान अली, पूजा महल्ला, पंकज कौशिक, शुभांगी, नवी राज थे। व्यवस्थाएं आगरा रोलबॉल संघ के सचिव अजय सैनी, डॉ. मनोज पाठक, राजेश बघेल, दिग्विजय पचौरी, अंकिता, पूर्णिमा सिसोदिया, सुनीता गुप्ता ने संभालीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed