फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uttar Pradesh Stamp Minister Ravindra Jaiswal Said Increased Revenue Without Increasing Circle Rate

यूपी: मंत्री रवींद्र जायसवाल का दावा, बिना सर्किल रेट बढ़ाए बढ़ाया राजस्व, युवक-युवतियों को तीन दिन में मिलेगा स्टांप वेंडर का लाइसेंस

Wed, 28 Jul 2021 03:55 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 28 Jul 2021 03:55 PM IST
सार

मंत्री रवींद्र जायसवाल ने कहा प्रदेश सरकार ने चार साल में जमीन का सर्किल रेट नहीं बढ़ाया है। पुराने रेट पर ही बैनामे किए जा रहे हैं। वर्ष 2016 में 14700 करोड़ का राजस्व बढ़कर 2021 में 27400 करोड़ हो गया है। 

विज्ञापन
Uttar Pradesh Stamp Minister Ravindra Jaiswal Said Increased Revenue Without Increasing Circle Rate
उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं पंजीयन मंत्री रवींद्र जायसवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं पंजीयन मंत्री रवींद्र जायसवाल ने बुधवार को आगरा रोड स्थित लार्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा बिना सर्किल रेट बढ़ाए प्रदेश सरकार ने राजस्व बढ़ाया है। ऑनलाइन व्यवस्था से भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगा है। मंत्री रवींद्र जायसवाल ने कहा प्रदेश सरकार ने चार साल में जमीन का सर्किल रेट नहीं बढ़ाया है। पुराने रेट पर ही बैनामे किए जा रहे हैं। वर्ष 2016 में 14700 करोड़ का राजस्व बढ़कर 2021 में 27400 करोड़ हो गया है। स्टांप वेंडर का लाइसेंस लेने वाले युवक और युवतियों को तीन दिन के अंदर औपचारिकताएं पूरी कराकर लाइसेंस दिए जाएंगे। भ्रष्टाचार रोकने के लिए की गई ऑनलाइन व्यवस्था कारगर साबित हुई है। 

विज्ञापन

स्टांप एवं पंजीयन मंत्री ने कहा भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। सरकार ने प्रदेश के हर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कराने की प्रक्रिया शुरू की है। कई जगह ऑक्सीजन प्लांट चालू हो चुके हैं। कई जगह चालू होने वाले हैं। कोरोना काल में ऑक्सीजन की समस्या को देखते हुए सरकार ने यह व्यवस्था की है। प्रदेश सरकार की सक्रियता से ही प्रदेश में कोरोना संक्रमण से हुई मौतों की संख्या अन्य प्रदेशों की तुलना में बहुत कम है। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सुमंत कुमार गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 

वैश्य समाज का हर आंदोलन में योगदान, अधिकार पाने को समाज की एकजुटता जरूरी
प्रदेश के स्टांप एवं पंजीयन मंत्री रवींद्र जायसवाल ने बुधवार को आगरा रोड स्थित लार्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक में भाग लिया। स्टांप एवं पंजीयन मंत्री ने कहा वैश्य समाज का हर आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राजनीतिक अधिकार पाने को समाज की एकजुटता जरूरी है। 
बुधवार को हुई बैठक में स्टांप एवं पंजीयन मंत्री रवींद्र जायसवाल ने कहा वैश्य समाज सरकार को सबसे ज्यादा राजस्व देता है। प्रदेश सरकार ने व्यापारियों के हितों के लिए तमाम योजनाएं चलाई हैं। व्यापारियों का उत्पीडन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। कोई भी समाज बिना संगठित हुए अपने अधिकार नहीं पा सकता है। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सुमंत कुमार गुप्ता ने कहा वैश्य समाज की एकजुटता के लिए दिसंबर महीने में राजनीतिक अधिकार रथयात्रा मैनपुरी से शुरू की जाएगी। भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा वृंदावन में होने वाली बैठक में समाज के लोगों की मदद से रथयात्रा को अंतिम रूप दिया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कहा प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के तहत काम कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग को बिना भेदभाव के मिल रहा है। डॉक्टर राकेश गुप्ता, शशांक गुप्ता शानू, अशोक गुप्ता पप्पू, सुरेश बंसल बीनू, राजेश गुप्ता, आराधना गुप्ता, शालिनी गुप्ता, उत्तम गुप्ता, केके गुप्ता, लक्ष्मण गुप्ता, पंकज गुप्ता, हर्ष गुप्ता, अरङ्क्षवद गुप्ता मौजूद रहे।

श्री कृष्ण जन्मस्थान प्रकरण: जिला जज की अदालत में शाही ईदगाह के सचिव ने मांगा समय
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed