{"_id":"600a80947b83bd51f12ff2d3","slug":"uttar-pradesh-panchayat-chunav-2021-village-head-will-not-be-elected-in-five-villages-of-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Panchayat Chunav 2021: आगरा जिले के पांच गांवों में नहीं चुने जाएंगे ग्राम प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Panchayat Chunav 2021: आगरा जिले के पांच गांवों में नहीं चुने जाएंगे ग्राम प्रधान
Fri, 22 Jan 2021 01:07 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 22 Jan 2021 01:07 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा जिले में पंचायत चुनाव के दौरान पांच गांवों में प्रधान नहीं चुने जाएंगे। बरौली अहीर के चार और बिचपुरी ब्लॉक का एक गांव पूर्ण रूप से नए परिसीमन में पंचायतों की सूची से बाहर हो गए हैं। दो गांवों आंशिक रूप से बाहर हुए हैं। इस बार 690 पंचायतों में प्रधान पद के लिए मतदान होगा।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की मतदाता सूची शुक्रवार को प्रकाशित होगी। 690 ग्राम पंचायत में कुल 19.96 लाख मतदाता हैं। वर्ष 2015 में हुए चुनाव में 19.07 लाख मतदाता थे। पांच साल में कुल 89 हजार मतदाता बढ़ गए। पिछले माह मतदाता पुनर्रीक्षण के बाद कुल 20.21 लाख मतदाता बने थे। करीब 25 हजार मतदाता नए परसीमन में पांच गांव बाहर होने व आपत्तियों के निस्तारण के बाद कम हो गए। अब 19.96 लाख मतदाता 690 ग्राम पंचायतों में मतदान करेंगे।
विज्ञापन
Panchayat Election: यूपी के इस गांव में अमेरिका की तर्ज पर हुआ प्रधान प्रत्याशी का चुनाव
विज्ञापन
सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत निर्मला फौजदार ने बताया कि गुरुवार को दावे और आपत्तियों पर सुनवाई पूर्ण हो गई। रात 12 बजे से आयोग का सॉफ्टवेयर बंद हो गया। मतदाता सूचियों की फीडिंग हो चुकी है। शुक्रवार से अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
ये गांव हुए बाहर
- बरौली अहीर ब्लॉक में चमरौली, कहरई, कलाल खेड़िया और तोरा पूर्ण रूप से। बिचपुरी ब्लॉक में दहतोरा पूर्ण एवं कलवारी और बाईंपुर आंशिक रूप से।
मार्च में जारी होगी अधिसूचना
राज्य निर्वाचन आयोग त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना 15 मार्च से जारी कर सकता है। जिलास्तर पर सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। मतदान सामग्री, चुनाव ड्यूटियां व अन्य व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारी नामित हो चुके हैं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।