फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uttar Pradesh Lockdown News Update in Hindi workers going to bihar by walking from rajasthan

Lockdown: राजस्थान से बिहार जाने के लिए पैदल निकले 14 मजदूर, कोरोना ने छीना रोजगार

Wed, 25 Mar 2020 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 Mar 2020 12:11 AM IST
सार

बिहार निवासी 14 मजदूर राजस्थान के जयपुर से 21 मार्च को चले थे। 24 मार्च को आगरा पहुंचे। इस दौरान उनको कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
Uttar Pradesh Lockdown News Update in Hindi workers going to bihar by walking from rajasthan
पैदल जाते मजदूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस की रोकथाम को किए गए लॉकडाउन के बाद मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है। दूसरे प्रदेशों में काम करने वाले मजदूर घर लौट रहे हैं। राजस्थान के जयपुर से कोल्ड स्टोरेज में काम करने वाले मजदूरों को घर भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन


मंगलवार को 14 मजदूर जयपुर से पैदल बिहार जाने के लिए निकले। रास्ते में उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन वो पैदल ही जाने को मजबूर हैं। 

आगरा पहुंचे बिहार के सिफॉल निवासी सुधीर कुमार ने बताया कि एक माह पहले अपने 14 साथियों के साथ जयपुर के कोल्ड स्टोरेज में काम करने के लिए गया था। अभी 25 दिन ही हो पाए थे कि सरकार के आदेश पर कोल्ड स्टोरेज को बंद कर दिया गया। 
विज्ञापन

मालिक ने दो-दो हजार रुपये देकर घर भेजा

इसके बाद कोल्ड स्टोरेज मालिक ने दो हजार रुपये देकर उन्हें घर भेज दिया। मगर जयपुर में कर्फ्यू लगा हुआ है। इस कारण कोई वाहन नहीं चल रहा। वे अपने साथियों के साथ पैदल ही घर के लिए निकल लिए। 21 मार्च को जयपुर से निकले थे। 24 मार्च को आगरा पहुंच पाए। 

रास्ते में खाने और पीने का सामान भी नहीं मिला। इस कारण भूखे पेट चल रहे हैं। रास्ते में जो मिल जाता है, उसी से पेट भर लेते हैं। उन्हें करीब 1000 किलोमीटर दूर अपने जिले में जाना है। 

बिहार के मजदूरों में प्रभास, संजीत, श्याम, विनोद, सुग्रीव, पवन, गुलशन, रंजीत, दीपनारायण, भूपेंद्र, मनोज, अर्जुन आदि सभी चल रहे हैं। रास्ते में पुलिस रोकती है तो वो पैदल अपने घर जाने के लिए कह देते हैं।

दिल्ली से आए आठ लोगों की स्क्रीनिंग

उधर, बाहर रहकर नौकरी करने वाले आगरा निवासी भी लौटकर आ रहे हैं। इनके आने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम स्क्रीनिंग के लिए पहुंच रही है। मंगलवार को जैतपुर के चार गांवों में दिल्ली से आठ लोग आए हैं। जिनकी स्क्रीनिंग डॉ. जितेंद्र वर्मा की टीम ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed