{"_id":"59a1614e4f1c1b8e1d8b4601","slug":"uttar-pradesh-haryana-border-will-be-under-scanner-till-august-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा हिंसाः 29 अगस्त तक यूपी-हरियाणा की सीमाओं पर कड़ा पहरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरा हिंसाः 29 अगस्त तक यूपी-हरियाणा की सीमाओं पर कड़ा पहरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 26 Aug 2017 05:24 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह को यौन शोषण के मामले दोषी ठहराए जाने के बाद पंजाब और हरियाणा में भड़की हिंसा को देखकर मथुरा में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। हरियाणा का एक बड़ा इलाका मथुरा से सटा हुआ है, लिहाजा चौकसी बरती जा रही है।
कोटवन बार्डर पर भारी पुलिस लगा दी गई है। यमुना एक्सप्रेसवे पर भी वाहनों की चेकिंग की जा रही है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के समर्थक मथुरा में भी बड़ी संख्या में बताए जा रहे हैं। खुफिया रिपोर्ट से पता चला कि करीब दो सौ लोग तो पंचकुला में भी पहुंच गए थे। इनमें से कुछ तो हिंसा भड़कने के बाद वापस अपने घर को आ गए हैं जबकि कुछ अभी वहीं फंसे हुए हैं।
हालांकि सभी की अपने परिवार वालों से बात हो रही है। क्योंकि सजा के विषय पर 28 को फैसला सुनाया जाना है कि लिहाजा उनतीस तक सभी जगह चौकसी को कहा गया है। मथुरा में कोसीकलां के पास कोटवन बार्डर पर भारी पुलिस फोर्स लगाई है। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी और एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने कोटवन बार्डर पर जाकर हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन
पुलिस के साथ पीएसी को भी यहां लगा दिया गया है। सभी वाहनों को चेक किया जा रहा है। यमुना एक्सप्रेसवे टोल पर भी चेकिंग के लिए अतिरिक्त पुलिस लगाई गई है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की निगाह रही। एसएसपी ने कहा कि यदि कोई हरियाणा मामले को लेकर कोई आपत्तिजनक वीडियो या फोटो डालता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।