लड़ेंगे कोरोना से: आगरा के लिए राहत की खबर, आठ मरीजों में से सात हुए ठीक
आगरा में कोरोना से संक्रमित हुए आठ लोगों में सात हुए ठीक
इटली से लौटी युवती के बाद अब तक नहीं आया नया मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में अब सिर्फ रेलवे अधिकारी की बेटी कोरोना वायरस (Covid-19) से संक्रमित है। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस युवती के बाद से शहर में अब तक कोरोना का कोई नया केस नहीं आया है।
जूता कारोबारी, उनकी पत्नी, दो बेटों, पुत्र वधू में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। उनकी मां को भी तेज बुखार था। इस कारण उन्हें भी दिल्ली भेजा गया था उपचार के लिए। बाद में कंपनी के एक कर्मचारी और उसकी पत्नी में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इस तरह सात मरीज हो गए। ये सभी स्वस्थ हो गए हैं।
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस के आठ संक्रमित मामलों में से सात की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि ये सभी फिलहाल घर पर ही एकांतवास (क्वारंटाइन) में रहेंगे। उधर, विदेश से लौटी संक्रमित युवती का उपचार चल रहा है। इसकी हालत में सुधार हो रहा है।
#CoronaVirusUpdate #IndiaFightsCorona #Agra
— Prabhu N Singh (@PrabhuNs_) March 19, 2020
1. Out of eight #COVID19 positives; 7 are now nCoronavirus free
2. All 8 samples of yesterday tasted negative
3.21 samples taken today
4.A total of 1222 persons are advised home quarantine & being monitored frm control @UPGovt https://t.co/PROPunZlb7
इटली से लौटी युवती का चल रहा इलाज
जिला अस्पताल में जुकाम खांसी के मरीजों के लिए अलग से काउंटर बना दिया गया है। यहां 400 से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है। जनपद में अब तक 421 नमूने लिए जा चुके हैं। इनमें से आठ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिनमें से सात स्वस्थ हो चुके हैं।
राहत की बात यह भी है कि पिछले सात दिन में एक भी नया मरीज नहीं मिला है। आखिरी पॉजिटिव केस बंगलूरू से आई युवती का है। उसका उपचार चल रहा है। वो पति के साथ विदेश से हनीमून मनाकर मायके आई थी।
मलेशिया से आया परिवार को एकांतवास में रखा गया
1222 लोगों की निगरानी की जा रही
कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वालों और आसपास रहने वाले 1222 लोगों की घर पर ही निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी के मुताबिक एहतियात के तौर पर इनको बाहर से जाने से मना किया गया है। 14 दिनों तक घर में ही रहने की सलाह दी गई है।
हौंसला रखा ... ठीक हो गए
जूता कारोबारी के परिवार के नजदीकी लोगों ने स्वस्थ होकर लौटने वालों से बात की। उन्होंने बताया कि पूरे परिवार को शुरु में डर लगा था लेकिन डॉक्टरों ने काउंसलिंग की तो हिम्मत बन गई। डॉक्टरों ने जो गाइड लाइन दी, उसका पालन किया। कोरोना से उपचार में दवाइयों केबराबर ही रोल आत्मविश्वास का है। हमने यही किया।