फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   utangan

उटंगन उफान पर, खादर में अलर्ट

Tue, 19 Jul 2016 01:53 AM IST
उटंगन उफान पर, खादर में अलर्ट
उटंगन उफान पर, खादर में अलर्ट Updated Tue, 19 Jul 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
utangan
उटंगन उफान पर, खादर में अलर्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
राजस्थान के पांचना बांध से छोड़ा गया तीन लाख क्यूसेक पानी सोमवार सुबह फतेहपुर सीकरी के बौकोली डैम में पहुंच गया। इसके चलते नदी का जलस्तर 10 फुट पर पहुंच गया जबकि खतरे का निशान 16 फुट पर है। इसे देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। ग्रामीणों को नदी के पास नहीं जाने दिया जा रहा है। हालांकि अभी बाढ़ का खतरा नहीं है।
विज्ञापन

सालों से सूखी पड़ी उटंगन नदी में अब उफान दिखने लगा है। बारिश के चलते पानी बढ़ा था लेकिन राजस्थान के विभिन्न इलाकों से आये पानी के चलते पांचना बांध से पानी छोड़ा गया। अब उटंगन नदी का जलस्तर छह फुट बढ़ गया है। पिढ़ौरा पर यमुना और उटंगन का संगम होता है। यहां पर पानी दिखने से किसान काफी खुश है। ग्रामीणों ने बताया कि पिढ़ौरा के बनाये गये रपटा के ऊपर से होकर पानी निकलने लगा है। बाढ़ जैसी फिलहाल स्थिति नहीं है। गांव मनौना, झोरिया, बसई अरेला, कांकर, रिहावली, पिढ़ौरा आदि के लोगों ने बताया कि उटंगन में पानी आने से नदी किनारे के खेतों की फसल को नया जीवन मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed