बाह। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) ने मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केन्द्र बाह पर शिक्षक-शिक्षिकाओं की समस्याओं के प्रार्थना पत्र लिए। इनमें ममता श्रीवास्तव का 9 सी लॉक करने, लालजी शर्मा को निरीक्षण नोटिस दिए जाने, मोनू शर्मा, सौरभ बौहरे की वेतन संबंधी आदेश की समस्याएं रखी गईं। शील कुमार, फतेह सिंह, धर्मवीर, राजकुमार, पुष्पा, पल्लवी, खुशबू, पूजा सिंह, रिषी कुमार ने 10 साल की सेवा पर चयन वेतनमान की मांग रखी। ब्लॉक संयोजक श्रीकांत दुबे ने बताया बीएसए के माध्यम से शिक्षक-शिक्षिकाओं की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इस दौरान राजेश शर्मा, रनवीर सिंह त्यागी, अनूप चाहर, सुनील चाहर, हरेंद्र चाहर, हरिओम सिंह, मनोज आदि रहे।