फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Usha became self-reliant due to government initiative and got respect and employment

Agra News: सरकारी पहल से आत्मनिर्भर बनीं ऊषा मिला सम्मान और रोजगार

Thu, 18 Dec 2025 02:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 18 Dec 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Usha became self-reliant due to government initiative and got respect and employment
फोटो। शक्ति रसोई में काम करती ऊषा और उसकी सहयोगी। श्रोत संस्था
आगरा। दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत सरकारी कार्यालयों में संचालित शक्ति रसोई सस्ता और शुद्ध भोजन के साथ महिलाओं को रोजगार भी दे रही है। आगरा नगर निगम परिसर में चल रही शक्ति रसोई इसकी मिसाल है।
विज्ञापन

कछपुरा क्षेत्र की रहने वाली ऊषा की जिंदगी में इस योजना से बड़ा बदलाव आया है। शासन की पहल से प्रेरित होकर ऊषा ने सुनीता और सुमर्थी देवी के साथ मिलकर प्रज्ञा स्वयं सहायता समूह का गठन किया। नगर निगम और शासन के सहयोग से उन्होंने शक्ति रसोई की शुरुआत की है। बताया कि सीएसआर फंड से रसोई के लिए फर्नीचर और आधुनिक किचन उपकरण उपलब्ध कराए गए। नगर निगम प्रशासन ने उपयुक्त स्थान और आवश्यक संसाधन दिए। अब यहां चाय, नाश्ता और घर जैसा भोजन सस्ती दर पर मिल रहा है।
विज्ञापन

ऊषा बताती हैं कि शक्ति रसोई से प्रतिमाह लगभग 50 हजार रुपये की बिक्री हो रही है, जिससे उन्हें 10 से 12 हजार रुपये की बचत हो जाती है। इससे वह अपने परिवार के साथ अन्य दो परिवारों को भी सशक्त बना रही हैं। अपर नगर आयुक्त एवं प्रभारी परियोजना अधिकारी डूडा शिशिर कुमार ने बताया कि सरकार का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed