फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Used to commit theft wearing a mask, four arrested

Agra News: नकब लगाकर करते थे चोरी, चार गिरफ्तार

Tue, 07 Jan 2025 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 07 Jan 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Used to commit theft wearing a mask, four arrested
कासगंज। कोतवाली सदर क्षेत्र में नकब लगाकर दुकानों में चोरी की घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहे चार चोर सोमवार की देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। इनके पास से दो अलग-अलग दुकानों से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया गया। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार न्यायालय के समक्ष पेश किया। चारों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
विज्ञापन

कोतवाली कासगंज अंतर्गत मोहल्ला मोहन गली निवासी राजेश कुमार की सराफे की दुकान की पीछे की दीवार काट कर 23/24 दिसंबर की रात को चोरों ने 400 ग्राम चांदी के बर्तन व 5 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। इसी तरह पांच जनवरी को मृदुल शर्मा निवासी बड़ी होली थाना कासगंज की सोरों गेट स्थित गारमेंट की दुकान में छत से रास्ता बनाकर रेडीमेड कपड़े व करीब 1500 रुपये चोरी कर लिए थे।
विज्ञापन

दोनों ही घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बनी हुईं थीं। सीओ सिटी आंचल चौहान के नेतृत्व में पुलिस ने दोनाें घटनाओं का खुलासा सोमवार की देररात में कर दिया। पुलिस ने आकाश निवासी अशोक नगर थाना कासगंज, सोनू निवासी बिधौनी थाना सोरों, हाल निवासी अशोक नगर थाना कासगंज, हिमांशु निवासी सिरसावदन थाना मारहरा एटा हाल निवासी आवास विकास कालोनी कासगंज और मोहित निवासी मोहल्ला नवाब कासगंज को पुरानी रेलवे लाइन अशोक नगर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed