फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Use NPK for potato and wheat crops District Agriculture Officer gave this advice to farmers

UP: आलू और गेहूं की फसल के लिए प्रयोग करें एनपीके, जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को दी ये सलाह

Thu, 26 Jun 2025 11:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Jun 2025 11:36 AM IST
सार

खाद का अधिक मूल्य यदि कोई दुकानदार वसूलता है, तो किसान इसकी शिकायत करें। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि किसान आलू और गेहूं की फसल के लिए  एनपीके प्रयोग करें।
 

विज्ञापन
Use NPK for potato and wheat crops District Agriculture Officer gave this advice to farmers
फसल की बुवाई करता किसान - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा में खरीफ की फसलों की बुवाई चल रही है। जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को एनपीके उर्वरक का प्रयोग करने की सलाह दी है। बताया कि इससे फसल अच्छी होगी।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी बिनोद कुमार ने बताया कि एनपीके उर्वरक में नाइट्रोजन, फास्फोरस, और पोटाश पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह बीज अंकुरण, पौधों की तेजी से वृद्धि और स्वस्थ फल-फूल के लिए लाभकारी है। उधर, बुधवार को उन्होंने निजी कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की। सभी को निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर खाद, बीज और दवाइयां न बेचने की बात कही।

उन्होंने कहा कि जनपद में इंडोरामा, आईपीएल और डीएपी की रैक लग चुकी है। जल्द ही इसे समितियों और निजी दुकानदारों को उपलब्ध करा दिया जाएगा। किसान पॉस मशीन से ही पर्ची प्राप्त कर उर्वरक खरीदें। अगर कोई दुकानदार निर्धारित मूल्य से ज्यादा लेता है तो मोबाइल नंबर 7302640291 पर शिकायत जरूर करें। 
विज्ञापन


समितियों पर डीएपी और यूरिया उपलब्ध कराने की मांग
आगरा। राष्ट्रीय लोकदल के नेता कप्तान सिंह चाहर ने जिलाधिकारी से समितियों पर डीएपी और यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की है। कप्तान सिंह ने बताया कि खरीफ की फसल बुवाई चल रही हैं। ऐसे में दिघरौता, जैंगारा और गहर्रा समेत अधिकांश समितियों पर डीएपी और यूरिया नहीं है। इससे किसानों को निजी दुकानदारों से अधिक पर उर्वरक खरीदना पड़ रहा है। इस दौरान रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र बघेल, जिलाध्यक्ष बाबूलाल प्रधान, रूपेश चौधरी, गंगाराम पैलवार, दुर्गेश शुक्ला, सत्यवीर रावत, संजीव शर्मा, रंधीर सिंह, हरीसिंह बघेल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed