Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   US Vice President JD Vance visit Taj Mahal with his family today CM Yogi will welcome

JD Vance: ताज की खूबसूरती पर फिदा हुए अमेरिकी उप राष्ट्रपति, कहा- अद्भूुत है इमारत, पत्नी और बच्चे भी थे साथ

Wed, 23 Apr 2025 10:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 23 Apr 2025 10:11 AM IST
सार

JD Vance Taj Mahal Visit: अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने पत्नी और बच्चों के साथ ताजमहल का दीदार किया। वे करीब डेढ़ घंटे तक परिवार के साथ ताजमहल परिसर में रहे। 
 

विज्ञापन
US Vice President JD Vance visit Taj Mahal with his family today CM Yogi will welcome
अमेरिकी उप राष्ट्रपति परिवार संग पहुंचे ताजमहल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Taj Mahal News:  अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पत्नी उषा और बच्चों के साथ ताजमहल का दीदार किया। करीब  डेढ़ घंटे तक परिवार के साथ जेडी वेंस ने मोहब्बत की इमारत का दीदार किया। इस दौरान उन्होंने विजिटल बुक में लिखा कि ताजमहल वास्तव में अद्भुत है।  ताजमहल परिसर में पहुंचते ही अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के चेहरे पर अलग ही मुस्कान दिखाई दी। मानो वो ताज की खूबसूरती को शब्दों में बयां नहीं कर पा रहे थे। पत्नी और बच्चों के साथ इस दौरान उन्होंने फोटो खिंचाए। 
विज्ञापन




विज्ञापन

 
Trending Videos

खेरिया हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पत्नी उषा और बच्चों के साथ खेरिया हवाई अड्डे तय समय पर पहुंचे। यहां से ताजमहल तक उपराष्ट्रपति के रूट पर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए थे। सांस्कृतिक आयोजनों के लिए मंच भी सजाए गए थे। मगर, जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शोक में सांस्कृतिक आयोजन नहीं किए गए। उपराष्ट्रपति का काफिला जब एयरपोर्ट से निकला, तो बच्चों ने भारत और अमेरिका के झंडे दिखाकर अभिवादन किया। 







 
विज्ञापन

पहली बार भारत यात्रा पर आए अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस को राज्य अतिथि का दर्जा दिया गया है। इसलिए मुख्यमंत्री योगी ने स्वयं एयरपोर्ट पर उनका स्वागत व सत्कार किया। बता दें अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने तीन दिन से आगरा में डेरा डाला हुआ है। एयरपोर्ट से शिल्पग्राम होते हुए ताजमहल तक करीब 12 किमी. सड़क पर कड़ी सुरक्षा रखी गई है।




 
विज्ञापन

जिस रूट से उप राष्ट्रपति का काफिला गुजरेगा वहां जीरो ट्रैफिक किया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मंगलवार रात तक तैयारियों में जुटे रहे। अधिकारियों ने तैयारियों का रिहर्सल भी किया। जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार बुधवार को सभी स्कूल बंद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed