फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   US Vice President asked three questions about Taj Mahal children asked- how were such heavy stones brought

UP: ताजमहल को लेकर अमेरिकी उप राष्ट्रपति ने पूछे ये तीन सवाल, बच्चों ने पूछा- कैसे लाए गए थे इतने भारी पत्थर

Wed, 23 Apr 2025 03:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 23 Apr 2025 03:42 PM IST
सार

ताजमहल की दीदार करने आए अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस और उनके परिवार को गाइड नितिन ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। नितिन ने बताया कि अमेरिकी उप राष्ट्रपति ने उनसे कौन से तीन सवाल पूछे...
 

विज्ञापन
US Vice President asked three questions about Taj Mahal children asked- how were such heavy stones brought
अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने पत्नी उषा और बच्चों के साथ ताजमहल का दीदार किया। इस दौरान उन्होंने गाइड नितिन से ताज को लेकर कई सवाल किए। नितिन ने बताया कि अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने ताज महल कितने सालों में बनाया गया। किसने बनवाया और इसे बनवाने की पीछे का उद्देश्य क्या रहा, कुछ इस तरह के सवालों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद जब वे मुख्य मकबरे पर पहुंचे, तो उन्होंने ताज के अंदर हो रही पच्चीकारी के बारे में भी जानकारी ली। 
विज्ञापन


ताजमहल की नींव कैसे रखी गई तो गाइड ने बताया कि ताजमहल की नींव में 50 कुएं हैं। इस इमारत का पूरा वजन इन कुओं पर ही टिका हुआ है। ताजमहल के निर्माण के वक्त इन कुओं में आबनूस और महोगनी की लकड़ियों के लट्ठे डाले गए थे। कुओं को इस तरह बनाया गया था कि यमुना नदी के पानी से इन्हें नमी मिलती रहे। जितनी ये लकड़ियां पानी में रहती हैं, उतनी मजबूत होती हैं। इस जानकारी के बाद वे आश्चर्यचकित रह गईं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  JD Vance: ताज की खूबसूरती पर फिदा हुए अमेरिकी उप राष्ट्रपति, कहा- अद्भूुत है इमारत, पत्नी और बच्चे भी थे साथ
विज्ञापन
विज्ञापन





 

गर्मी ने किया थोड़ा परेशान, फिर भी किया इंजॉय
ताज का दीदार करने आए अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस और उनका परिवार हालांकि गर्मी से परेशान रहा, लेकिन इस भ्रमण को उन्होंने पूरी तरह इंजॉय किया। गाइड नितिन ने बताया कि पहली बार मुख्य गुंबद से आने के बाद वे दोबारा बच्चों को बाहर छोड़कर फिर अंदर गए, इसके बाद उन्होंने ताज के बारे में विस्तार से समझा। 

ये भी पढ़ें -  VIDEO: अमेरिकी उप राष्ट्रपति ने परिवार संग किया ताज का दीदार, इस अंदाज में कराई फोटोग्राफी



 

ट्रंप के बारे में पूछा ये सवाल 
गाइड नितिन ने बताया कि उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने उनसे ये भी पूछा कि जब राष्ट्रपति ट्रंप यहां आए थे, तो क्या उन्होंने ही ताज दिखाया था। उनके ताजमहल कैसा लगा और उन्होंने इसके बारे में क्या कहा। नितिन ने उन्हें बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ताज पर बेहद अच्छा लगा। उन्होंने भी ताज की खूब तारीफ की थी। 

ये भी पढ़ें -  VIDEO: अमेरिकी उप राष्ट्रपति के आते ही रोक दिए गए लोग, काफिला गुजरने के बाद निकल सके...



 

बच्चों ने भी पूछे सवाल  
गाइड नितिन ने बताया कि उप राष्ट्रपति जेडी वेंस के बच्चों ने उनसे सवाल पूछा कि इस इमारत को बनाने के लिए उस दौर में यहां पत्थर कैसे लाए गए थे। इस बारे में गाइड ने उन्हें जानकारी दी कि उस समय हाथियों की मदद से भारी-भरकम पत्थरों को यहां पहुंचाया गया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed