{"_id":"645c5a013805ac06c3039acb","slug":"us-citizen-duped-of-250-dollar-complaint-lodged-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अमेरिकी नागरिक ने 250 डॉलर की ठगी, दर्ज कराई गई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अमेरिकी नागरिक ने 250 डॉलर की ठगी, दर्ज कराई गई शिकायत
Thu, 11 May 2023 08:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 11 May 2023 08:29 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के शास्त्रीपुरम में अमेरिकी नागरिकों को लोन का झांसा देकर ठगी करने वाला कॉल सेंटर पकड़ा गया था। एक अमेरिकी नागरिक से 250 डाॅलर ठगे गए थे। उसकी शिकायत से संबंधित दस्तावेज पुलिस को मिल गए हैं। इसे केस में साक्ष्य के रूप में कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा।
25 मार्च को पुलिस ने शास्त्रीपुरम में एक काॅल सेंटर पकड़ा था। आवास विकास काॅलोनी निवासी अनुराग प्रताप सिंह, शिवम सागर, आशीष एस लाल, अभिषेक चाहर, अभ्युदय फौजदार, विलियम दास, यश पाराशर को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
इनमें से वैटरनोज लूसिआना के रहने वाले एक नागरिक ने 250 डालर की ठगी की शिकायत की थी। अब उन्होंने ठगी से संबंधित दस्तावेज पुलिस को उपलब्ध करा दिए हैं। इसे कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे आरोपियों को सजा मिल सके। पुलिस आयुक्त डाॅ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि अन्य पीड़ितों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
पकड़ा गया था फर्जी कॉल सेंटर
25 मार्च को पुलिस ने शास्त्रीपुरम में एक काॅल सेंटर पकड़ा था। आवास विकास काॅलोनी निवासी अनुराग प्रताप सिंह, शिवम सागर, आशीष एस लाल, अभिषेक चाहर, अभ्युदय फौजदार, विलियम दास, यश पाराशर को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
ठगी के चार पीड़ितों को मिली जानकारी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी अमेरिकी नागरिकों से बात करते थे। लोन दिलाने का झांसा देते थे। उनसे ठगी करते थे। हालांकि आरोपियों को तत्काल जमानत मिल गई थी। पुलिस ने दूतावास के माध्यम से अमेरिका की एजेंसी से संपर्क किया। इससे ठगी के चार पीड़ितों की जानकारी मिली।
विज्ञापन