{"_id":"600b0efd8ebc3e33df42fab4","slug":"uria-testing-in-mainpuri-mainpuri-news-agr477494591","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी के यूरिया के विक्रेताओं और खरीदारों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी के यूरिया के विक्रेताओं और खरीदारों की होगी जांच
विज्ञापन
मैनपुरी। यूरिया की कालाबाजारी रोकने के लिए जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने उपजिलाधिकारियों के नेतृत्व में छह टीमों का गठन किया है। ये टीमें जिले के 24 बड़े यूरिया के विक्रेताओं और खरीदारों की जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी। शासन ने नवंबर माह में जिले के बड़े खरीदारों और विक्रेताओं की जांच के आदेश दिए थे।
शासन से अनुदान पर किसानों को यूरिया उपलब्ध कराई जाती है। इसकी कालाबाजारी करना और औद्योगिक कार्यों में प्रयोग करना प्रतिबंधित है। इसी के चलते अपर मुख्य सचिव कृषि ने जिले में नवंबर में सर्वाधिक यूरिया की खरीदारी और बिक्री करने वालों की जांच के आदेश दिए थे। जिले की छह तहसीलों में कुल 24 लोगों ने सर्वाधिक यूरिया की खरीदारी की, जो कहीं न कहीं संदेह के घेेरे में है।
मामले में जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने तहसीलवार उप जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन किया है। ये समिति अपनी जांच कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंपेगी। इस बार जांच इसलिए भी अहम है क्योंकि इन टॉप यूरिया खरीदगारों में में गैर जिलों के ही नहीं बल्कि हरियाणा का भी एक नाम शामिल है।
विज्ञापन
भूमि के अनुसार की जानी है यूरिया की बिक्री
नियमानुसार यूरिया की बिक्री किसानों को उनके पास उपलब्ध जमीन के अनुसार की जा रही है। इसके लिए किसानों से किसान बही मांगी जाती है। लेकिन दुकानदार किसानों की बजाए लोगों को एकमुश्त यूरिया की बिक्री कर देते हैं, जो गलत है। कुछ माह पहले हुई जांच में सभी विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए थे।
ये हैं टॉप-24 विक्रेता और खरीदार
किसान का नाम विक्रेता का नाम क्रय की गई यूरिया(बोरी)
-हिमांशु यादव, कुसमरा बृजेश खाद भंडार कुसमरा 82
-पवन, कुसमरा जितेंद्र खाद भंडार मुढ़ई 49
-पवन कुमार, कुसमरा तिरुपति ट्रेडर्स कुसमरा 15
-विमलेश कुमार, बरनाहल अनुराग खाद भंडार चित्तरपुर 64
-सत्यवीर सिंह, अंगौथा श्रीगणेश खाद भंडार चित्तरपुर 150
-रामनरेश, अंगौथा श्रीगणेश खाद भंडार चित्तरपुर 70
-रामपाल, आलीपुर खेड़ा वैष्णों बीज एजेंसी आलीपुर खेड़ा 90
-अजय कुमार, देओसनी गुप्ता ट्रेडिंग कंपनी आलीपुर खेड़ा 45
-मोहन, गढिय़ा गोविंदपुर गुप्ता ट्रेडिंग कंपनी आलीपुर खेड़ा 25
-गिरंद सिंह, छाछा गुप्ता ट्रेडिंग कंपनी आलीपुर खेड़ा 66
-अमित, आलीपुर खेड़ा गुप्ता ट्रेडिंग कंपनी आलीपुर खेड़ा 74
-सौरभ, छाछा गुप्ता ट्रेडिंग कंपनी आलीपुर खेड़ा 69
-मोहन, गढिय़ा गोविंदपुर जय संतोषी खाद, गढिय़ा गोविंदपुर 81
-अशोक, अघार किसान खाद भंडार, ब्योंति कटरा 66
-वंदना, अघार किसान खाद भंडार, ब्योंति कटरा 67
-अजय कुमार, देओसनी अजय खाद भंडार, कंसपुर 75
-शेर सिंह, नवीगंज राज कृषि सेवा केंद्र जरामई 80
-प्रमोद, अजीतगंज किसान सेवा केंद्र, अजीतगंज 65
-सेनापति, रुई सिनौरा किसान सेवा केंद्र अजीतगंज 74
-सत्या कुमार, फरीदाबाद किसान सेवा केंद्र अजीतगंज 89
-पंकज, ब्योंति खुर्द किसान सेवा केंद्र अजीतगंज 67
-विजयपाल, तिसौली वंशी खाद भंडार नानामऊ 90
-सौरभ, मैनपुरी श्याम खाद भंडार ज्योंती रोड 104
-श्रीचंद्र, ज्योंति सैनिक खाद भंडार ज्योंति 90
वर्जन
नवंबर माह में टॉप-24 यूरिया के खरीदार और विक्रेताओं की जांच के आदेश जिलाधिकारी ने दिए हैं। उनके द्वारा ही उप जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन किया गया है। जांच समिति अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी।
डॉ. गगनदीप सिंह, जिला कृषि अधिकारी।