फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Urea fight, stock of committees becomes empty in two hours

Agra News: यूरिया की मारामारी, दो घंटे में खाली हो गया समितियों का स्टॉक

Wed, 06 Dec 2023 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 06 Dec 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Urea fight, stock of committees becomes empty in two hours
कासगंज/ गंजडुंडवारा/ अमांपुर। जिले में रविवार को हुई बारिश के बाद यूरिया की मांग अचानक बढ़ गई है। सहकारी समितियों पर खाद को लेकर मारामारी मची हुई है। बुधवार को दो घंटे में ही सहकारी समितियों का स्टॉक समाप्त हो गया। काफी संख्या में किसान बिना यूरिया लिए ही वापस लौटने को मजबूर हो गए। डीएपी के संकट से परेशान रहे किसान के सामने अब यूरिया का संकट है। सहकारी समितियों पर खाद की उपलब्धता होते ही किसान खाद के लिए समितियों पर पहुंच गया। समितियों पर डीएपी की मांग कम रही, जबकि यूरिया की मांग अधिक रही। सहकारी क्रय विक्रय समिति कासगंज द्वितीय पर एक हजार बोरी यूरिया की उपलब्धता कराई गई। दोपहर 12 बजे तक यूरिया की खाद खत्म हो गई। जबकि डीएपी उपलब्ध मिली। जिससे यूरिया लेने आए किसान वापस लौटने को मजबूर हो गए। गंजडुंडवारा की तीन समितियों पांच सौ पांच बोरी यूरिया की उपलब्धता कराई गई। इन समितियों पर सुबह से ही यूरिया के लिए किसानों की लाइन लग गई। दोपहर 12 बजे तक तीनों समितियों पर यूरिया समाप्त हो गई। जिससे बाद में आने वाले किसान वापस लौटने को मजबूर हो गए।अमांपुर में सहकारी समिति पर 600 बोरी यूरिया की आई। सुबह 8 बजे से गोदाम पर किसानों की भीड़ लगना शुरू हो गई। केंद्र पर सुबह से शाम तक यूरिया खाद लेने के लिए किसानों की काफी भीड़ लगी रही। घंटों तक लाइनों में लगे होने के बाद भी अधिकांश किसानों को खाद नहीं मिल सकी। तीन यूरिया की बोरी लेने पर केंद्र प्रभारी नैनो यूरिया के रूप में लगेज देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed