फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UPTET Exam 2021 Paper Leaked News: Seven members of solver gang arrested in Firozabad

UPTET 2021: फिरोजाबाद में सॉल्वर गैंग के चार सदस्य समेत छह गिरफ्तार, दो आरोपी बिहार के

Sun, 28 Nov 2021 06:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Nov 2021 06:02 PM IST
सार

रविवार को परीक्षा आयोजित होने से पहले ही उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET ) का पेपर लीक हो गया। इसकी वजह से परीक्षा रद्द कर दी गई। इस बीच फिरोजाबाद में पुलिस ने छह युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार सॉल्वर गैंग के सदस्य हैं। 

विज्ञापन
UPTET Exam 2021 Paper Leaked News: Seven members of solver gang arrested in Firozabad
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में रविवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) से पहले एसओजी और सर्विलांस टीम ने सॉल्वर गैंग के चार सदस्यों समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसमें दो छात्र बिहार के हैं, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन


एसओजी और सर्विलांस टीम ने सूचना के आधार पर एक कार से पुरातन सरस्वती शिशु मंदिर के समीप से राहुल कुमार निवासी जनपद सिवान, सिकंदर कुमार निवासी जनपद जमुई (बिहार), रोहित यादव निवासी गांव इशाकपुर, नगला खंगर, अमित कुमार निवासी सौरारा थाना नसीरपुर, रजत यादव निवासी नगला बल, थाना सिरसागंज, शैलेंद्र उर्फ शीलू निवासी सलेमपुर कर्खा, थाना नसीरपुर को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान धर्मेंद्र निवासी सिरसागंज भागने में सफल हो गया। 
विज्ञापन


UPTET 2021 Cancelled: केंद्रों तक पहुंचने से पहले ही पेपर वॉट्सएप पर हुआ लीक, अब तक 26 गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी अशोक शुक्ल ने बताया कि गिरफ्तार युवकों ने पूछताछ में बताया कि धर्मेंद्र और शैलेंद्र पहले से राहुल कुमार और सिकंदर कुमार के संपर्क में हैं। ये लोग परीक्षाओं में दूसरे छात्रों के स्थान पर बैठा कर परीक्षा कराना और सॉल्वर बुलाने में माहिर हैं। सिकंदर कुमार व दुर्गेश यादव को दूसरे छात्रों के लिए परीक्षा में बैठाया जाना था। 

रोहित यादव, कुशल यादव परीक्षा कक्ष में बैठकर पेपर सॉल्व कराने के लिए आए थे। एसपी ग्रामीण ने बताया कि चार छात्रों की भी तलाश की जा रही है, जिनके स्थान पर ये लोग परीक्षा देने आए थे। पकड़े गए युवकों से गहन पूछताछ की जा रही है। टीम में एसओजी प्रभारी केके तिवारी, सर्विलांस प्रभारी अरुण त्यागी शामिल रहे।

दस हजार रुपये में हुआ था सौदा
बिहार निवासी राहुल और सिकंदर ने बताया कि उन्हें परीक्षा के दौरान छात्रों के स्थान पर बैठने के लिए दस हजार रुपये का ऑफर दिया गया था। उन्होंने लालच में आकर दूसरे छात्रों के स्थान पर बैठकर परीक्षा देने का निर्णय लिया। इनमें से सिकंदर एसएससी और राहुल भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed