फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UPSSSC PET 2022 candidates faced problems due to traffic jam and shortage of buses in agra

UPSSSC PET 2022: आगरा में अभ्यर्थियों ने दी दोहरी परीक्षा, बसों के लिए घंटों किया इंतजार, जाम से भी जूझे

Sat, 15 Oct 2022 10:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Oct 2022 10:49 PM IST
सार

आगरा में शनिवार को पहले दिन परीक्षा छूटते ही एमजी रोड से लेकर हाईवे पर जाम लग गया। आधा-आधा किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लगी रही। सुबह से लेकर शाम तक यही हाल रहा। वहीं अभ्यर्थियों को बसें न मिलने के कारण भी परेशान होना पड़ा। 

विज्ञापन
UPSSSC PET 2022 candidates faced problems due to traffic jam and shortage of buses in agra
एमजी रोड पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शनिवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) देने आए करीब एक लाख अभ्यर्थियों को घर लौटने के लिए भी इम्तिहान देना पड़ा। उन्हें परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने और लौटने के लिए सिटी बसें नहीं मिलीं तो बस अड्डों पर रोडवेज बसों के लिए रात तक इंतजार करना पड़ा। बस स्टैंडों से लेकर स्टेशनों पर भी भीड़ रही।

विज्ञापन

 
पहले दिन की परीक्षा के बाद अभ्यर्थी जब परीक्षा केंद्रों से निकले तो सिटी बसों की व्यवस्थाएं फेल थीं। एमजी रोड पर भी इक्का दुक्का इलेक्ट्रिक बसें थीं। ऐसे में अभ्यर्थी लटककर किसी तरह गंतव्य तक पहुंचे। किसी तरह आईएसबीटी, ईदगाह और बिजलीघर बस स्टैंडों पर पहुंचें तो वहां औरैया, इटावा आदि की बसें नहीं मिली। 
विज्ञापन


UPSSSC PET 2022: महिला अभ्यर्थियों के साथ परिजनों ने भी दी 'परीक्षा', कहीं पति तो कहीं सास ने संभाला बच्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


औरैया से परीक्षा देने आए दिनेश ने बताया कि किसी से लिफ्ट लेकर बस स्टैंड पहुंचे तो आईएसबीटी पर रात 10 बजे तक औरैया की बस नहीं थी। कहा गया कि अन्य जिलों में बसें भेज दी हैं। इसी तरह कानपुर की निकिता भी अपने पिता के साथ बस के लिए भटक रही थीं। शाम को आगरा कैंट और फोर्ट स्टेशनों पर भी अभ्यर्थियों की भीड़ रही। 

दो स्पेशल ट्रेनें चलाईं

उत्तर मध्य रेलवे ने परीक्षार्थियों के लिए प्रयागराज और कानपुर से आगरा के लिए दो ट्रेनें चलाईं। रविवार को परीक्षा देकर लौटने वालों के लिए यह ट्रेनें फायदेमंद होंगी। पीआरओ प्रशस्ति ने बताया कि प्रयागराज से आगरा आकर प्रयागराज लौटने वाली ट्रेन शाम साढ़े पांच बजे, कानपुर से आगरा कैंट आने वाली ट्रेन लगभग साढ़े छह बजे संचालित होगी।

शनिवार को पहले दिन परीक्षा छूटते ही एमजी रोड से लेकर हाईवे पर जाम लग गया। आधा-आधा किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लगी रही। वाहनों को निकालने में पुलिसकर्मियों के भी पसीने छूट गए। सुबह से लेकर शाम तक यही हाल रहा। रात आठ बजे के बाद ही राहत मिल सकी। 

आईएसबीटी, गुरुद्वारा गुरु का ताल पर रही परेशानी

बड़ी संख्या में परीक्षार्थी बस में बैठने के लिए आईएसबीटी, गुरुद्वारा गुरु का ताल और सिकंदरा पहुंचे थे। वाहन रुक-रुककर परीक्षार्थियों को बैठा रहे थे। इससे जाम लगने लगा। शाम तकरीबन पांच बजे से रात आठ बजे तक वाहनों की लाइन लगी रही। पांच मिनट की दूरी तय करने में भी 20 मिनट लग गए।

शाहगंज में तीन और चार पहिया वाहनों के प्रवेश से राहत

शाहगंज बाजार में 14 दिन के लिए पुलिस ने तीन और चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई है। शनिवार से इसको लागू कर दिया गया। इससे बाजार में जाम की समस्या नहीं रही। तहसील मार्ग, नगला छउआ मार्ग, सीओडी तिराहा, स्पीड कलर लैब पर ही तीन और चार पहिया वाहनों को रोक लिया गया। ऑटो और ई-रिक्शा बैरियर पर ही खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed