फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UPSSSC PET 2022: महिला अभ्यर्थियों के साथ परिजनों ने भी दी 'परीक्षा', कहीं पति तो कहीं सास ने संभाला बच्चा

Sat, 15 Oct 2022 10:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Oct 2022 10:35 PM IST
विज्ञापन
PET 2022 preliminary qualifying examination held at 83 centers in Agra district
परीक्षा देने के बाद बेटे के पास आई मां - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (पेट) परीक्षा शनिवार को पहले दिन आगरा जिले के 83 केंद्रों पर आयोजित की गई। नकल और गड़बड़ी का कोई शिकायत नहीं मिली। 79680 अभ्यर्थियों में दोनों पालियों में 33683 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। 46017 यानी 58 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा केंद्रों पर अजब-गजब नजारे भी देखने को मिले। कहीं पत्नी परीक्षा देने गई तो केंद्र के बाहर फुटपाथ पर बैठकर पति बच्चे को खिलाता रहा, तो कहीं बहू परीक्षा दे रही थी और बाहर सास बच्चे को खिलाती रही। कोई पिता, तो कोई भाई के साथ परीक्षा देने पहुंचा। शुक्रवार रात से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। सुबह नौ बजे से केंद्रों के बाहर अभ्यर्थी पहुंच गए। दस बजे से पहली परीक्षा हुई। इस दौरान आगरा कॉलेज, सेंट जॉस व अन्य केंद्रों पर दुंधमुहे बच्चों को परिजन संभालते नजर आए।

PET 2022 preliminary qualifying examination held at 83 centers in Agra district
परीक्षा के बाद आगरा कॉलेज से निकलते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
पहली बार पेट परीक्षा में गैर मंडल के अभ्यर्थियों के केंद्र बनाए गए। शनिवार और रविवार दो दिन की परीक्षा में 1.59 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। शनिवार को पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित हुई। जिसमें 39840 में से 16810 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली दोपहर 3 से 5 बजे तक हुई। जिसमें 16853 अभ्यर्थी नहीं आए।
PET 2022 preliminary qualifying examination held at 83 centers in Agra district
परीक्षा केंद्र से निकलते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी नवनीत चहल ने आगरा कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। वीडियोग्राफी व कॉपियां परखीं। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को परीक्षा के बाद कापियों को सील कर सुरक्षित स्थान पर रखवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोई संदिग्ध या गड़बड़ी का मामला सामने नहीं आया है। रविवार को भी दो पालियों में 79680 अभ्यर्थी 83 केंद्रों पर परीक्षा के लिए आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
PET 2022 preliminary qualifying examination held at 83 centers in Agra district
रोडवेज की बसों में रही भीड़ - फोटो : अमर उजाला
शहर में शनिवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) देने आए करीब एक लाख अभ्यर्थियों को घर लौटने के लिए भी इम्तिहान देना पड़ा। उन्हें परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने और लौटने के लिए सिटी बसें नहीं मिलीं तो बस स्टैंडों पर रोडवेज बसों के लिए रात तक इंतजार करना पड़ा। बस स्टैंडों से लेकर स्टेशनों पर भी भीड़ रही। 
विज्ञापन
PET 2022 preliminary qualifying examination held at 83 centers in Agra district
आगरा फोर्ट स्टेशन के बाहर लेटे अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर मध्य रेलवे ने परीक्षार्थियों के लिए प्रयागराज और कानपुर से आगरा के लिए दो ट्रेनें चलाईं। रविवार को परीक्षा देकर लौटने वालों के लिए यह ट्रेनें फायदेमंद होंगी। पीआरओ प्रशस्ति ने बताया कि प्रयागराज से आगरा आकर प्रयागराज लौटने वाली ट्रेन शाम साढ़े पांच बजे, कानपुर से आगरा कैंट आने वाली ट्रेन लगभग साढ़े छह बजे संचालित होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed