फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UPSRTC Deploys 205 Extra Buses for Home Guard Exam Candidates in Agra

UP: होमगार्ड परीक्षा के लिए रोडवेज ने किए इंतजाम, लगाई गईं 205 अतिरिक्त बसें; 24 घंटे हेल्पडेस्क रहेगा सक्रिय

Sat, 25 Apr 2026 11:04 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 25 Apr 2026 11:04 AM IST
सार

आगरा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को देखते हुए रोडवेज ने 205 अतिरिक्त बसों का संचालन और 24 घंटे हेल्पडेस्क की व्यवस्था की है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रमुख बस स्टेशनों पर पेयजल, प्रतीक्षालय और कंट्रोल रूम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

विज्ञापन
UPSRTC Deploys 205 Extra Buses for Home Guard Exam Candidates in Agra
रोडवेज बस। संवाद

विस्तार

होमगार्ड भर्ती परीक्षा को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। आईएसबीटी, ईदगाह, बिजलीघर और बाह समेत सभी प्रमुख बस स्टेशनों पर हेल्पडेस्क स्थापित की गई है जो 24 घंटे सक्रिय रहेगी। इसके अलावा 25 से 27 अप्रैल तक 205 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए प्रतीक्षालय, पेयजल, पंखे, बैठने की व्यवस्था, शौचालय, कैंटीन और समुचित प्रकाश व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

 

रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि फिरोजाबाद के लिए 48, मैनपुरी के लिए 41, इटावा के लिए 32, अलीगढ़ के लिए 25 और मथुरा के लिए 65 बसें चलाई जाएंगी। बसों की व्यवस्था फोर्ट, ईदगाह, ताज, फाउंड्री नगर, बाह और मथुरा डिपो के माध्यम से होगी। तीनों दिन आईएसबीटी पर सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे, दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे और रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक हेल्पडेस्क संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय कंट्रोल रूम का नंबर 8726005028 रहेगा, जो 24 घंटे संचालित होगा। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बसें भी आईएसबीटी आगरा पर उपलब्ध कराई जाएंगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आगरा फोर्ट शशि रानी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed