{"_id":"661e6c45d5a7c9d8a002be85","slug":"upsc-result-vishal-dubey-secured-296th-rank-in-upsc-in-his-first-attempt-without-coaching-belong-to-agra-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSC Result: बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में सिपाही के बेटे ने लहराया परचम, विशाल दुबे ने हासिल की 296वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSC Result: बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में सिपाही के बेटे ने लहराया परचम, विशाल दुबे ने हासिल की 296वीं रैंक
Tue, 16 Apr 2024 05:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 16 Apr 2024 05:47 PM IST
सार
UPSC Result: बिना कोचिंग के हेड कांस्टेबल के बेटे विशाल दुबे ने पहले ही प्रयास में यूपीएससी में अपना परचम लहरा दिया है। उन्होंने 296वीं रैंक हासिल की।
विज्ञापन
विशाल दुबे-296वीं रैंक
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले विशाल दुबे ने पहले ही प्रयास में यूपीएससी में अपना परचम लहरा दिया है। उन्होंने 296वीं रैंक हासिल की। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्होंने सेल्फ स्टडी से सफलता हासिल की है। कहीं कोचिंग पढ़ने नहीं गए।
विज्ञापन
मध्यम वर्गीय परिवार से आने वाले विशाल ने अपने और घरवालों के सपनों को पहले ही प्रयास में पंख लगा दिए। उनकी सफलता की खबर मिलते ही घरवालें खुशी से झूम उठे। आसपास के लोग घर पहुंचकर तो रिश्तेदार और दूर दराज के लोगों ने फोन करके बधाई संदेश देने शुरू कर दिए। इस खास मौके पर विशाल के माता-पिता की आंखे नम हो गईं। यह खुशी के आंसू थे।
विज्ञापन
विशाल मूलत: यूपी के फर्रुखाबाद जिले के रहने वाले हैं। उनके पिता यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। वर्तमान में उनका तैनाती कानपुर जिले में है। विशाल पिछले 12 वर्षों से आगरा में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। अभी वह राजनीति विज्ञान से एमए कर रहे हैं। आगरा में छीपीटोला के पुलिस क्लब में रह रहे हैं।
विज्ञापन