{"_id":"614f673e88d9cf38ba3a970f","slug":"uproar-over-removal-of-encroachment-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: अतिक्रमण हटाने पर छीपीटोला में हंगामा, व्यापारी ने अपने ऊपर डाला पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: अतिक्रमण हटाने पर छीपीटोला में हंगामा, व्यापारी ने अपने ऊपर डाला पेट्रोल
Sat, 25 Sep 2021 11:45 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:45 PM IST
सार
नगर निगम प्रवर्तन दल ने रामबाग और छीपीटोला में की कार्रवाई, व्यापारी ने अपने ऊपर डाला तेल
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने पर हुआ हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में नगर निगम के प्रवर्तन दल ने शनिवार को रामबाग चौराहे से सैयद तिराहे तक अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया तो हंगामा हो गया। छीपीटोला में दुकानदारों ने कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी की। एक व्यापारी ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। उसने आत्महत्या करने की चेतावनी दी। किसी तरह लोगों ने शांत कराया।
विज्ञापन
इस बीच दल ने 5 स्थायी और 17 अस्थायी अतिक्रमण ध्वस्त किए। अतिक्रमण करने पर 17 हजार और प्रतिबंधित पॉलिथीन मिलने पर 4 हजार रुपये समेत कुल 21 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। सहायक नगर आयुक्त अनुपम शुक्ला के नेतृत्व में शनिवार को प्रवर्तन दल ने कार्रवाई की। दल के साथ राजस्व निरीक्षक वैभव यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
अवैध निर्माण सील किया
आगरा विकास प्राधिकरण ने शनिवार को पश्चिमपुरी में नक्शे के उलट बनाए जा रहे मकान को सील कर दिया। लोहामंडी वार्ड के पश्चिमपुरी के भवन संख्या 42 में पूनम रानी मानचित्र के विपरीत निर्माण करा रही थी। सहायक अभियंता राजीव गोविल, राज कपूर तथा सचल दस्ता मौजूद रहा।
विज्ञापन