Firozabad News: शादी समारोह में पूड़ी को लेकर बवाल, मारपीट के बाद पथराव, 31 के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
थानाध्यक्ष रजावली उमापति मिश्र का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर 31 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विस्तार
फिरोजाबादके नारखी में शादी की दावत में पूड़ी मोटी को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान मारपीट और पथराव हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराने के साथ ही दोनों पक्षों से तहरीर लेकर 31 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
ये है मामला
रजावली क्षेत्र के गांव नगला पार निवासी निहाल सिंह की बेटी की शादी 22 तारीख को थी। निहाल सिंह का कहना है कि वह हलवाई से पूड़ी व अन्य खाने को लेकर बातचीत कर रहे थे। तभी गांव के ही सुरेश पक्ष ने अभद्रता करते हुए पथराव और मारपीट शुरू कर दी। निहाल सिंह की तहरीर पर रजावली पुलिस ने पूरन सिंह, सुरेश, मुकेश, नैहना, सुरेंद्र, मोनू, सुभाष, विपिन, सुरजीत, कैलाश, भगवती प्रसाद, धर्म प्रकाश, सुगड़ सिंह, धनपाल, रिषीमुनी उर्फ गुलाब सिंह, मोनू, सत्यवीर, कमलेश, भोला, विनोद हलवाई निवासी नगला पार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें - UP: मां ने प्रेमी संग मिलकर 12 साल के बेटे को दी दर्दनाक मौत, मासूम को न मारते तो... थी कुछ ऐसी वजह
हलवाई पर ये आरोप
वहीं सुरेश का कहना है कि वह परिवार के साथ पड़ोसी निहाल सिंह की बेटी की शादी में परिवार के साथ गया था। तभी लड़की पक्ष ने हलवाई निमोद से पूड़ी मोटी होने की बात कही। इस पर हलवाई ने साथियों के साथ उसके परिजनों की पिटाई कर दी। पुलिस ने सुरेश पक्ष की तहरीर पर अंकित, दर्शनपाल, उदयवीर सिंह, मुनेश कुमार, सतेंद्र, धारा सिंह, जितेंद्र, धर्मेंद्र, चरन सिंह, सतेंद्र व राजा निवासी नगला पार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष रजावली उमापति मिश्र का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर 31 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।