फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uproar over patient's death in hospital family members said doctor was drunk and performed the operation

आगरा: इस अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, परिजन बोले- नशे में था डॉक्टर और कर दिया ऑपरेशन

Mon, 06 Nov 2023 09:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 06 Nov 2023 09:48 AM IST
सार

कमला नगर के साईं ट्रॉमा सेंटर में मरीज की मौत के बाद परिवार के लोगों ने जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया  कि डॉक्टर ने नशे की हालत में ऑपरेशन किया, जिससे मरीज की जान चली गई। 

 

विज्ञापन
Uproar over patient's death in hospital family members said doctor was drunk and performed the operation
अस्पताल में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कमला नगर स्थित साईं ट्रॉमा सेंटर में रविवार को मरीज की मौत पर हंगामा हो गया। परिजन ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने लोगों समझाकर शांत किया। परिजन ने तहरीर दी है।
विज्ञापन


यहां का है मामला
आंवलखेड़ा, गढ़ी बाजरा निवासी सतेंद्र (28) कैंटर पर क्लीनर थे। 3 नवंबर को कैंटर से हादसा हो गया। भाई राज बहादुर ने बताया कि सतेंद्र को 4 नवंबर की रात 2:30 बजे कमला नगर स्थित साईं ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया था। डाॅक्टर ने आंतों का आपरेशन बताया। आरोप है कि डाॅक्टर ने ऑपरेशन के दौरान लापरवाही की। नशे की हालत में थे। शाम को आपरेशन के बाद बिना बताएं सतेंद्र को वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया। उसे देखना चाहते थे, लेकिन कर्मचारियों ने मना कर दिया। रविवार सुबह हंगामा करने पर आईसीयू में गए। सतेंद्र मृत था। उसकी रात में ही मौत हो गई थी। मौत के बाद 1.50 लाख का बिल थमा दिया। हंगामे की जानकारी पर पुलिस पहुंची और शांत कराया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  दिवाली के लिए खास व्यवस्था: आगरा के इस प्रमुख बाजार में नहीं मिलेगा वाहनों को प्रवेश, रूट किया गया डायवर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन



जांच कर रही पुलिस
एसीपी हरीपर्वत मयंक तिवारी ने बताया कि परिजन ने डाॅक्टर पर नशे की हालत में ऑपरेशन करने और लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि रात में मिलने नहीं दिया गया, सुबह मौत की जानकारी दी। जांच की जा रही है। परिजन ने हॉस्पिटल स्टाफ और डाॅक्टर पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

ये भी पढ़ें -  Electric Vehicle: इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन चार साल में हो गए 10 गुना, युवतियों को खूब आ रहे पसंद


ये कहना है हॉस्पिटल संचालक का
उधर, हाॅस्पिटल संचालक पंकज अग्रवाल का कहना है कि मरीज की गंभीर हालत थी। इस बारे में पहले ही बता दिया गया था। परिजन के लापरवाही के आरोप गलत हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed